कर्नाटक के लोग रागी गांजी के काफी दीवाने हैं। यह काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होता है। इसे आप दिन में किसी भी समय पर ले सकते हैं। कर्नाटक के लोग इसे ज्यादातर सुबह नाश्ते में लेते हैं। आप इसे अपने स्वाद के अनुसार नमकीन और मीठा बना सकते हैं। इसे तमिलनाडु में खूब पसंद किया जाता है। इसे आप कई चीजों से मिलाकर बना सकते हैं। इसकी जरूरी सामग्री रागी का आटा है। रागी का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे सेहत के लिए जरूरी होते हैं। गर्मी के मौसम में इसे पीने से आप तरोताजा महसूस करते हैं और अच्छा फील करते हैं। यह आपको ऊर्जा देने के साथ ही एनर्जेटिक भी रखता है।
रागी कांजी बनाने का तरीका (Ragi Kanji)
आवश्यक सामग्री (Necessary Ingredients)
- पानी : 1/2 कप
- रागी का आटा : 3 बड़े चम्मच
- जीरा पाउडर : 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन : 1/2 छोटा चम्मच
- हींग : 1/4 छोटा चम्मच
- नमक : स्वादानुसार
- बटर मिल्क : 1/4 कप
ऐसे बनाएं रागी कांजी (How to Make Ragi Kanji)
- - रागी कांजी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालें।
- - एक कटोरी में 1/2 कप पानी में रागी का आटा डालें।
- - उसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें कोई गांठ नहीं बननी चाहिए।
- - अब इसमें जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
- - जब पानी उबल जाए, तो इसमें इस तैयार मिश्रण को डाल दें।
- - आपको इस मिश्रण को चलाते रहना है, इसमें कोई गांठ नहीं बनने देना है।
- - 2-3 मिनट पकने के बाद इसे गैस से निकाल दें।
- - अब इसमें ऊपर से गार्निशिंग के लिए बटरमिल्क डाल दें।
- - तैयार रागी कांजी को आप खुद भी सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों को पिला सकते हैं।
रागी कांजी में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in Ragi Kanji)
- - प्रोटीन
- - कैल्शियम
- - कार्बोहाइड्रेट
- - वसा और ऊर्जा
- - फाइबर
- - मैग्नीशियम और पोटैशियम
- - विटामिन डी

रागी कांजी के फायदे (Benefits of Ragi Kanji)
डिहाइड्रेशन से बचाए रागी कांजी (Ragi Kanji Saved From Dehydration)
गर्मी में पानी कम पीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेट होने से बॉडी में कई सारे पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है। अगर आप रांगी कांजी का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या ठीक होती है। आप जब गर्मी, धूप से घर आते हैं, तो इसका सेवन जरूर करें।
हड्डियों को मजबूत बनाए (Make Bones Strong)
रागी में काफी ज्यादा मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में आप इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मी में होने वाली थकान भी यह दूर करता है। इसके साथ ही इसमें कार्बाहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में होता है, जो अगर आप इसे घर से बाहर निकलते समय पीते हैं, तो यह आपको पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - गर्मी में रोज पिएं केरल का फेमस कुलुक्की शरबत (Kulukki Sharbat), इम्यूनिटी बढ़ने के साथ होंगे ये 6 फायदे
पेट के रोगों का दूर करे (Ragi Kanji is Good for Stomach)
पेट के रोग जैसे गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या होने पर रागी कांजी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के इन सभी रोगों को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पेट की जलन को भी कम करता है।
पोषक तत्वों से भरपूर रागी कांजी (Ragi Kanji is Full of Nutrients)
रागी कांजी पोषक तत्वों से भरपूर पेय है। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। रागी में प्रोटीन और कार्बाहाइर्डेट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, वसा और ऊर्जा भी होता है। इतना ही नहीं रागी कांजी में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन डी भरपूर होता है।
आप भी गर्मी के मौसम में इस कांजी का सेवन कर सकते हैं। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और इसका सेवन किया जा सकता है। इसे पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी है तो आप उसे स्किप कर सकते हैं। चाहें तो एक बार अपने डायटीशियन से भी इसके बारे में सलाह ले सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi