Expert

आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूर पिएं रागी छाछ, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

Ragi Buttermilk Benefits For Gut Health: रागी और छाछ पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है तो आइए जानते हैं रागी छाछ पीने के फायदे के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूर पिएं रागी छाछ, जानें इसकी रेसिपी और फायदे


Ragi Buttermilk Benefits For Gut Health: किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए उसके गट हेल्थ का हेल्दी रहना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादातर बीमारियां अक्सर पेट से जुड़ी होती है। इसलिए, अगर बीमारियों से बचाव करना है तो गट हेल्थ को बेहतर रखना जरूरी है। गट हेल्थ न सिर्फ आपके पाचन स्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि ये शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करता है। गट हेल्थ खराब होने पर न सिर्फ आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है, बल्कि इसका असर इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें, जो आपके आंत के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकें। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट पूजा बोहरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए रागी छाछ पीने की सलाह (Is Ragi Good For Gut Bacteria) दी है। तो आइए जानते हैं रागी छाछ पीने के फायदे और इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

रागी छाछ कैसे बनाएं? - How To Make Ragi Buttermilk Recipe in Hindi?

सामग्री- 

  • रागी का आटा- 2 चम्मच 
  • पानी- 1 गिलास
  • ताजा करी पत्ते- 4
  • अखरोट- 2 (भिगोए हुए) 
  • पुदीने के पत्ते- 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा- 1/4 चम्मच
  • दही- 2 बड़े चम्मच 
  • बर्फ के टुकड़े

रागी छाछ बनाने की विधि- 

  • एक बाउल में 2 चम्मच रागी के आटे को 1/2 कप पानी के साथ मिलाएं।
  • फिर 1 कप पानी में मिलाकर 5-7 मिनट तक गैस पर रागी को पकाएं और ठंडा होने दें। 
  • एक ब्लेंडर में रागी पेस्ट, करी पत्ते, भिगोए हुए अखरोट, पुदीने के पत्ते, नमक, जीरा, दही, बर्फ के टुकड़े और पानी डाल दें।
  • ब्लेंडर जार में तब तक ब्लेंड करें जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए। 
  • फिर इस फ्रेस रागी छाछ को गिलास में निकाले और ठंडा-ठंडा पिएं। 

इसे भी पढ़ें- छाछ का सेवन खाने के साथ करना चाहिए या खाने के बाद? जानें एक्सपर्ट से

गट हेल्थ के लिए रागी छाछ पीने के फायदे - Benefits Of Ragi Buttermilk For Gut Health in Hindi 

प्रोबायोटिक्स से भरपूर 

छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आंत के बैक्टीरिया को संतुलित करने, पाचन में सुधार करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

पाचन में सुधार 

छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड पाचन में सहायता करता है और भोजन को ज्यादा बेहतर तरीके से तोड़ने में मदद करता है। रागी के साथ इसे मिलाने से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जो कब्ज की समस्या को रोककर, मल त्याद को बढ़ावा दे सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Bohra (@nutritionist_poojabohra)

पोषक तत्वों से भरपूर

रागी कैल्शियम, आयरन, फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर होती है, जो आपके ओवरओल हेल्थ को बेहतर रखने का काम करती है। ये पोषक तत्व चयापचय को बढ़ावा देते हैं, जो गट हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

अपनी डाइट में रागी छाछ शामिल करने से पाचन बेहतर रहता है, अपच की समस्या कम होती है और ओवलओल हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको कोई बीमारी है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

रात में सोने से पहले पिएं चिया सीड्स और अलसी के बीजों का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version