Expert

गर्मि‍यों में प‍िएं साउथ की खास ड्रिंक रागी अंबाली, शरीर को म‍िलेगी ठंडक और हाइड्रेशन

Ragi Ambali Recipe: रागी अंबाली एक पौष्टिक और सेहतमंद पेय पदार्थ है, जो विशेष रूप से दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसे तैयार करना काफी आसान है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मि‍यों में प‍िएं साउथ की खास ड्रिंक रागी अंबाली, शरीर को म‍िलेगी ठंडक और हाइड्रेशन


Ragi Ambali Recipe in Hindi: रागी अंबाली एक पारंपरिक पेय पदार्थ है। यह ड्र‍िंक मुख्य रूप से दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसे रागी के आटे से बनाया जाता है और यह ड्र‍िंक अपने पौष्टिक गुणों के कारण जानी जाती है। रागी अंबाली को आमतौर पर एक ताजगी भरी ड्र‍िंक कहलाई जाती है, जो खासकर गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाती है। रागी अंबाली को, रागी आटा, पानी और दही से तैयार क‍िया जाता है। रागी अंबाली का स्‍वाद हल्‍का खट्टा होता है। लोग इसे नाश्‍ते में, दोपहर के भोजन में या शाम के वक्‍त पीते हैं। रागी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। इसल‍िए इससे बनने वाली ड्र‍िंक सेहत के ल‍िए फायदेमंद होती है। इस लेख में जानेंगे रागी अंबाली की रेस‍िपी और उसके फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।           

रागी अंबाली की रेस‍िपी- Ragi Ambali Recipe in Hindi 

ragi ambali recipe

रागी अंबाली की रेस‍िपी बेहद आसान है। इसे बनाने का तरीका जान लें- 

सामग्री:

  • 1 कप रागी का आटा 
  • 4 कप पानी
  • 1/2 कप दही 
  • स्वादानुसार नमक
  • हरी मिर्च 
  • हरा धनिया 
  • जीरा पाउडर 

विधि:

रागी म‍िश्रण तैयार करें:

  • बाउल में 1 कप रागी का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न बने।
  • एक च‍िकना पेस्ट बना लें।
  • एक गहरे बर्तन में 4 कप पानी उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, उसमें तैयार रागी का पेस्ट धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न बने।
  • इस मिश्रण को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। 
  • इसे लगातार चलाते रहें जब तक यहगाढ़ा  न हो जाए और कच्चे रागी का स्वाद चला न जाए।
  • पकने के बाद, इस मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।

अंबाली तैयार करें:

  • म‍िश्रण के ठंडा होने के बाद, इसमें आधा कप दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • दही की मात्रा अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • स्वाद के लिए इसमें नमक डालें। 
  • अब म‍िश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और जीरा पाउडर म‍िलाएं। 
  • रागी अंबाली तैयार है। इसे एक गिलास या कटोरी में डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।
  • यह गर्मियों में विशेष रूप से ताजगी देने वाली ड्र‍िंक है। इसे पीने से शरीर को ठंडक म‍िलती है। 

रागी अंबाली पीने से वजन घटता है- Ragi Ambali Drink For Weight Loss 

  • रागी अंबाली का सेवन करने से भूख नियंत्रित होती है और बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है।
  • यह वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है और यह पेट भरा हुआ महसूस कराता है।
  • रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो हाई ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है ज‍िससे वजन घटता है।  
  • रागी अंबाली में फाइबर की उच्च मात्रा पाचन तंत्र को सुधारती है और वेट लॉस में मदद करती है।

रागी अंबाली पीने के फायदे- Ragi Ambali Drink Health Benefits  

  • रागी में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को दिनभर ऊर्जा प्रदान करती है। यह विशेष रूप से बच्चों और एथलीट्स के लिए फायदेमंद होता है।
  • रागी में पोटैशियम की मात्रा होती है, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
  • रागी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और बालों की सेहत में सुधार करते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाते हैं।
  • रागी अंबाली शरीर को ठंडक पहुंचाता है, खासकर गर्मियों के मौसम में यह एक ताजगी भरी ड्र‍िंक है।  
  • रागी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

image credit: traditionallymodernfood.com, i.ytimg.com

Read Next

क्या वाकई किशमिश का पानी पीने से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer