Doctor Verified

क्या वाकई किशमिश का पानी पीने से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Drinking Raisin Water Help To Reduce Acne In Hindi: किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई किशमिश का पानी पीने से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय


Does Drinking Raisin Water Help To Reduce Acne In Hindi: कील-मुंहासों की समस्या कोई नई नहीं है। लेकिन, दिक्कत की बात ये है कि किसी भी उम्र में कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसका एक कारण बढ़ते प्रदूषण को भी माना जाता है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव, स्किन में ज्याद सीबम का प्रोड्यूस होना, बढ़ता प्रदूषण, खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतें भी चेहरे के कील-मुहासों के लिए जिम्मेदार हैं। कई लोग कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। यहां तक कि केमिकल बेस्ट स्किन प्रोडक्ट का भी यूज करते हैं। इसके बावजदू, चेहरे पर कोई खास फर्क नजर नहीं आता है। चेहरे के कील-मुंहासों ज्यों के त्यों बने रहते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि किशमिश के पानी से कील-मुंहासों जैसी समस्या से राहत मिल सकती है। तो क्या वाकई यह सच है कि या फिर महज लोगों का मानना है। आइए, नई दिल्ली स्थित अभिवृत एस्थेटिक्स के कॉस्मेटोलॉजिस्ट और स्किन एक्सपर्ट डॉ. जतिन मित्तल से जानते हैं।

क्या वाकई किशमिश का पानी पीने से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है?- Does Drinking Raisin Water Help To Reduce Acne In Hindi

Does Drinking Raisin Water Help To Reduce Acne In Hindi

किशमिश का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। विशेषज्ञों की मानें तो मुट्ठीभर किशमिश लें और उसे रात भर के लिए गिलास पानी में भिगो दें। पूरी रात भीगने दें। अब सुबह इस पानी का सेवन करें। आप चाहें, तो खाली पेट भी किशमिश के पानी का सेवन कर सकते हैं। यह न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह कील-मुंहासों जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और प्लांट बेस्ट फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, तो कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। हालांकि, आपको कील-मुंहासों क्यों हो रहे हैं, इस संबंध में डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए। क्यांकि, कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए इसके असली वजह को जानना जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर कील-मुंहासों से हो गए हैं परेशान तो पिएं एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक, दूर होगी समस्या

स्किन के लिए किशमिश का पानी पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Raisin Water For Skin In Hindi

Benefits Of Drinking Raisin Water For Skin In Hindi

एंटी-एजिंग प्रभाव को कम करता है

जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि किशमिशन के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये तत्व एंटी-एजिंग के प्रभाव को भी कम करने में मदद करते हैं। यही नहीं, कम उम्र में नजर आने वाली झुर्रियों को भी दूर करने में यह अहम भूमिका निभा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या स्किन को हाइड्रेट रखने से कील-मुंहासों की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

स्किन को नॉरिश करता है

इन दिनों ज्यादातर लोगों का खानपान बिगड़ गया है। ऐसे में स्किन पर इसका प्रभाव सबसे पहले नजर आता है। त्वचा में डलनेस बनी रहती है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से सीमित मात्रा में किशमिश के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन नॉरिश होती है, जिससे त्वचा में अलग किस्म का निखार नजर आता है।

स्किन डिटॉक्स होती है

नियमित रूप से किशमिश का पानी पीने से शरीर के सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इस तरह, देखा जाए तो न सिर्फ बॉडी, बल्कि स्किन भी डिटॉक्स होती है। नतीजतन, स्किन के ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Read Next

रोज हेल्‍दी खाना खाने की आदत से शरीर में द‍िखने लगते हैं ये 5 पॉज‍िट‍िव बदलाव, सुधरती है मेंटल हेल्थ

Disclaimer