Green Salad Benefits: सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ग्रीन सलाद, जानें बनाने का तरीका

स्वाद और सेहत से भरपूर ग्रीन सलाद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Green Salad Benefits: सेहतमंद रहने के लिए जरूर खाएं ग्रीन सलाद, जानें बनाने का तरीका

सलाद का सेवन करने से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। यह विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से आप हेल्दी रहते हैं। आज हम बात कर रहे हैं ग्रीन सलाद के बारे में। इसे बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैस पालक, पत्ता गोभी, खीरे का प्रयोग किया जाता है। इसमें शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और प्याज भी डाला जाता है। आप इसमें सजावट के लिए हरा धनिया भी ऐड कर सकते हैं। इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख। इसके साथ ही जानें बनाने का तरीका भी।


इस पेज पर:-


salad

ग्रीन सलाद खाने के फायदे

पेट के लिए गुणकारी

ग्रीन सलाद में खीरा होता है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, आयरन और पोटेशियम होता है। इसके साथ ही इसमें 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। खीरे को ग्रीन सलाद का हिस्सा जरूर बनाएं। यह पेट की दिक्कतों से राहत दिलाता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

थकावट दूर करे

पत्ता गोभी, पालक जैसी पत्तेदार सब्जियों से बनी सलाद का सेवन करने से थकावट दूर होती है। यह विटामिन बी 12 के गुणों से भरपूर होता है जो थकान मिटाने के साथ ही आपके मूड में भी सुधार लाते हैं।

कब्ज से छुटकारा

ग्रीन सलाद में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट अच्छी तरह से साफ होता है और गैस की दिक्कत का सामना भी नहीं करना पड़ता।

इसे भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने के लिए दिन में 1 बार खाएं ये उबला हुआ सलाद, जानें बनाने का तरीका

आंखों के लिए फायदेमंद

गाजर को सलाद का हिस्सा जरूर बनाएं। इसमें बीटा कैरोटीन नामक विटामिन होता है। यह आंखों की रोशनी में सुधार लाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भी भरपूर होता है जो मधुमेह, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों आपका बचाव करता है।

ग्रीन सलाद को बनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री:

  • पत्ता गोभी, पालक (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (लंबी कटी हुई)
  • 2 गाजर (बारीक कटे हुए)
  • खीरा (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रोकली और बीन्स
  • टमाटर और प्याज (छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें)
  • हरा धनिया (महीन कटा हुआ)
  • 2 टी स्पून सिरका
  • 1 टी स्पून शहद
  • नमक (अपने स्वाद के अनुसार)
  • काली मिर्च और दही

ग्रीन सलाद बनाने की रेसिपी

स्टेप - 1

हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ अन्य सब्जियों को अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें। इन्हें ऊपर बताए गए तरीके से काटें।

स्टेप - 2

काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरके को एकसाथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें।

स्टेप - 3

इतना करने के बाद कटे हुए गाजर, ब्रोकली, बीन्स, पत्तागोभी, पालक, टमाटर, प्याज, खीरे और शिमला मिर्च को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

स्टेप - 4

अब काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरके के पेस्ट में सभी सब्जियों को मिला दें। ग्रीन सलाद तैयार है, इसे बारीक कटे हुए हरे धनिया से सजाएं।

इसे भी पढ़ें - वजन घटाना है तो डिनर में खाएं ये 5 तरह के सलाद, बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म और पेट की चर्बी होगी कम

ग्रीन सलाद का सेवन आप रोजाना नियमित रूप से कर सकते हैं। इसे आप दोपहर व रात के खाने के साथ या इससे अलग भी खा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें अपनी मनपसंद हरी सब्जी को भी सीमित मात्रा में जोड़ सकते हैं। तो ग्रीन सलाद खाएं और फिट रहें।

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है अनार, प्रोस्टेट कैंसर जैसी इन 5 समस्याओं से करता है बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version