प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं कई बार इस बात को लेकर परेशान रहती है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कौन सा फल खाना सही है। इससे किसी तरह का नुकसान तो नहीं होगा। दरअसल गर्भावस्था के समय स्वस्थ आहार का सही मात्रा में सेवन करना बहुत जरूरी है। ऐसे में महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान चकोतरा (Grapefruits) का सेवन कर सकती है। इसके उपयोग से आपको कई लाभ मिलते हैं। चकोतरा में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से अनिद्रा, कोलेस्ट्रोल, वजन घटाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। गर्भावस्था के दौरान फोलेट और आयरन की भी शरीर को भरपूर मात्रा में जरूरत होती है। इससे एनीमिया की भी समस्या नहीं होती है। चकोतरा के फायदे और सेवन के तरीके के बारे में विस्तार से बता रही है डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
प्रेग्नेंसी में चकोतरा के फायदे (Grapefruits in pregnancy)
1. कोलेस्ट्रोल कम करे
प्रेग्नेंसी में चकोतरा खाने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसकी मदद से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे हृदय रोगों से बचने में भी मदद मिलती है।
2. स्वस्थ वजन को बढ़ावा दे
कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वजन अचानक से बढ़ जाता है। कई बार बढ़े वजन को कम करने में महिलाओं को काफी परेशानी आती है। ऐसे में आप स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए चकोतरा का सेवन कर सकते है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है। साथ ही कब्ज, अपच और गैस की समस्या नहीं होती है।
Image Credit- Freepik
3. एनीमिया की समस्या से छुटकारा
गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं को एनीमिया या हीमोग्लोबिन से संबंधित परेशानी हो जाती है। ऐसे में मां और बच्चे दोनों के लिए ये स्थिति खतरनाक हो सकती है। दरअसल चकोतरा में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इससे एनीमिया का खतरा कम हो सकता है।
4. मजबूत हड्डियां बनाए
चकोतरा फल में कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते है, जिसकी मदद से प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी हड्डियां मजबूत रहती है। साथ ही हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं होती है। यह होने वाले बच्चे के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। फास्फोरस भी हड्डियों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Grapefruit Juice: सुबह चकोतरा का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे
5. शरीर को हाइड्रेट रखे
चकोतरा के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और साथ ही आपका मूड भी तरोताजा रहता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर और मन से शांति का अनुभव करते हैं।
Image Credit- Freepik
चकोतरा का कितनी मात्रा में सेवन करें
चकोतरा का सेवन आप कई तरह से कर सकते है। इसके लिए आप सुबह या दोपहर में ग्रेपफ्रूट का सेवन कर सकते है। हालांकि डायबिटीज और एसिडिटी की समस्या होने पर ग्रेपफ्रूट का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह एक साइट्रस फल होता है और एसिडिटी की समस्या में यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
चकोतरा का कैसे सेवन करें
1. आप सुबह में चकोतरा का जूस बनाकर पी सकते हैं। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
2. आप फ्रूट सलाद में भी चकोतरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. इसके अलावा आप चकोतरा और अन्य फलों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।
4. गर्भावस्था के दौरान आप चकोतरा को अन्य फलों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।