ग्रेपफ्रूट(चकोतरा) खट्टे फलों की श्रेणी में आता है। यह फल कई पोषक तत्व और विटामिन से भरपूर होता है। सुबह चकोतरा के सेवन से आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करते है। साथ ही इससे शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फोलेट, विटामिन-ए, कैरोटीन और लाइकोपीन पाए जाते हैं। चकोतरा के सेवन से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह डायबिटीज, यूटीआई और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा इसके सेवन या उपयोग से स्किन और बाल भी स्वस्थ रहते है। आइए चकोतरा जूस के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
चकोतरा जूस के फायदे
1. वजन घटाने में मददगार
कई लोग अपने बढ़े वजन को लेकर परेशान रहते है। इससे अपने दैनिक कामों को करने में परेशानी आती है। मोटापा कम करने के लिए आप चकोतरा के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन सी आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और तेजी से वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही इससे कब्ज और अपच की परेशानी भी नहीं होती है।
Image Credit- Freepik
2. आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
आजकल छोटे बच्चों को भी कम उम्र में चश्मा लग जाता है। ऐसे में आपको चकोतरा जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। साथ ही इसमें आंखों के लिए ल्यूटिन, लाइकोपीन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. मांसपेशियों और नसों की समस्या में आराम
चकोतरा जूस के सेवन से नसों और मांसपेशियों से जुड़ी कई समस्याएं ठीक हो सकती है। पोटैशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ग्रेपफ्रूट जूस के सेवन से मन तरोताजा रहता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- एक्सपर्ट बता रही हैं 7 दिनों में वजन घटाने का सबसे आसान तरीका, जानें डाइट प्लान और जरूरी टिप्स
4. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
चकोतरा जूस बालों और त्वचा के लिए कई मायनों में लाभकारी होता है। इसके सेवन से त्वचा बेदाग और खूबसूरत नजर आती है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। दरअसल चकोतरा जूस में विटामिन ए, सी और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसके सेवन से स्किन और बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती है।
5. डायबिटीज की समस्या में लाभदायक
आजकल डायबिटीज की समस्या से अनगिनत लोग परेशान नजर आते है। ऐसे में ग्रपफ्रूट जूस का सेवन करने से आपकी डायबिटीज की समस्या कम हो सकती है। यह टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण को कम करने में भी मददगार है। दरअसल यह ब्लड में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने और इंसुलिन के उत्पादन में भी मदद करता है।
Image Credit- Freepik
6. हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
चकोतरा जूस में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है। दरअसल इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम वासोडिलेटर के रूप में काम करता है, जो रक्त धमनियों और वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है।
ऐसे बनाएं चकोतरा जूस
1. चकोतरा शहद जूस
इसके लिए आप 1 चकोतरा का फल लेकर उसका जूस निकाल लें। उसे आप शहद और चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर सुबह के समय इसका सेवन करें। इसे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
Image Credit- Freepik
2. चकोतरा संतरा जूस
चकोतरा और संतरा का जूस बनाने के लिए आप एक चकोतरा और संतरा लेकर दोनों का जूस बना लें। साथ ही इसमें आप फ्लैक्स सीड्स भी मिलाकर सुबहपी सकते हैं।
3. तरबूज और चकोतरा जूस
तरबूज और चकोतरा जूस पीने से भी आपको कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा आप इसकी स्मूदी भी बना सकते है और इससे आपको काफी ठंडक और आराम मिलता है।