Raspberry Benefits During Pregnancy: प्रेग्नेंसी महिलाओं के लिए बेहद अलग अहसास होता है। इसमें अधिकतर महिलाओं को शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से बहुत सारे बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य के साथ ही बच्चे के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी में महिलाओं के द्वारा लिए जाने वाले आहर से गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण मिलता है। ऐसे में महिलाओं की जिम्मेदारी बनती हैं कि वह इस दौरान संतुलित और पौष्टिक चीजों का ही सेवन करें। इनमें आप रास्पबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। रास्पबेरी में कई पोषण तत्व पाए जाते हैं। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में रास्पबेरी खाने से क्या फायदे मिलते हैं।
प्रेग्नेंसी में रास्पबेरी खाने के फायदे - Raspberry Benefits During Pregnancy In Hindi
पोषक तत्वों से भरपूर
रास्पबेरी एक पोषण पावरहाउस मानी जाती हैं। इसमें गर्भावस्था के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। रास्पबेरी छोटी होते हुए भी विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। रास्पबेरी खाने से टिश्यू तेजी से रिपेयर होते हैं। इसके अलावा, रास्पबेरी में मौजूद फोलेट बच्चे को न्यूरल ट्यूब रोग से बचाव होता है।
फाइबर से भरपूर
प्रेग्नेंसी में अधिकतर महिलाओं को कब्ज सहित पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रास्पबेरी में फाइबर का मौजूद होता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान मल त्याग प्रक्रिया को सही करता है। साथ ही, आपको कब्ज में आराम मिलता है।
एंटीऑक्सीडेंट
एंटीऑक्सीडेंट शरीर में हानिकारक मुक्त कणों (फ्री रेडिकल्स) के प्रभाव को कम करने, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डैमेज से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रास्पबेरी फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स सहित एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है।
गर्भकालीन डायबिटीज
गर्भकालीन मधुमेह (जेस्टेशन डायबिटीज), मधुमेह का एक रूप है जो गर्भावस्था के दौरान विकसित होता है। अगर इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह महिला और बच्चे दोनों के लिए जोखिम का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी डाइट में रास्पबेरी को शामिल करने से महिला को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और हाई फाइबर के कारण ब्लड शुगर लेवल मैनेज रहता है। फाइबर ब्लड सर्कुलेशन में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए आवश्यक
गर्भावस्था के दौरान हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। प्रेग्नेंसी के समय गर्भ में पल रहे बच्चे की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए हृदय अधिक मेहनत करता है। रास्पबेरी में पोटेशियम और मैग्नीशियम पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय के कार्य को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। अपने आहार में रास्पबेरी को शामिल करने से हृदय को स्वस्थ बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंट हैं तो पहली तिमाही में न करें ये 5 गलतियां, वरना मां और बच्चे को पहुंच सकता है नुकसान
प्रेग्नेंट महिलाओं को डाइट में रास्पबेरी शामिल करने से कई लाभ मिलते हैं। रास्पबेरी महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने से लेकर भ्रूण स्वास्थ्य का सपोर्ट करना भी शामिल है। रास्पबेरी से महिलाओं को प्रेग्नेंसी में होने वाली कई समस्याओं में आराम मिलता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version