लहसुन के पत्ते के फायदे: घर में लगाएं लहसुन का पौधा और इस्तेमाल करें इसके पत्ते, शरीर को मिलेंगे ये 8 फायदे

लहसुन के पत्ते के फायदे: लहसुन के पत्ते इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं। साथ ही ये सूजन और दर्द को कम करने में भी मददगार हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लहसुन के पत्ते के फायदे: घर में लगाएं लहसुन का पौधा और इस्तेमाल करें इसके पत्ते, शरीर को मिलेंगे ये 8 फायदे


लहसुन (Garlic) का इस्तेमाल अपने यहां कई तरह से किया जाता है। लहसुन को जहां खाया जाता है, वहीं इसके तेल को कई प्रकार के दर्द में लगाया जाता है। पर क्या आपने कभी इसके पत्तों को इस्तेमाल किया है। जी हां, लहसुन के पत्तों से अपने यहां सब्जी, साग, चटनी और पकोड़े जैसे कई चीजें बनाई जाती हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी हो सकती है कि लहसुन के पत्तों (health benefits of garlic leaves) को यूं ही चबाना भी आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। ये एलर्जी राइनाइटिस के लक्षण को कम कर सकता है और सर्दी-जुकाम से बचाव में भी मददगार है। इसी बारे में हमने संजीवनी आयुर्वेदा क्लीनिक, लखनऊ के डॉ. डी.पी अग्रवाल से बात की जिन्होंने लहसुन के पत्ते के कुछ खास फायदे के बारे में बताया।

घर में लगाएं लहसुन का पौधा 

डी.पी अग्रवाल बताते हैं कि लहसुन के ताजे पत्ते शरीर की कई स्थितियं में काम आ सकते हैं। ये एक औषधी की तरह काम करता है। पर ध्यान रहे कि आपको सही लाभ लेने के लिए इसके हरे पत्तों का ही इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए आपको अपने घर में लहसुन का पौधा लगाना चाहिए। ये पौधे ऐसे होते हैं कि आप इनके पत्तों को तोड़ लें तो फिर से उग आएंगे। यानी कि आप इसका जब मन तब इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही लहसुन के हरे पत्तों में ज्यादा मेडिसनल गुण होते हैं। जैसे कि इसमें

  • - ए. सेटीवम (A.sativum) नाम का एक एक्टिव कंपाउंड होता है जो कि शरीर में टॉक्सिक चीजों को कम करता है।
  • -ये एंटीबैक्टीरियल है और ई-कोलाई बैक्टीरिया से लेकर स्टेफिलोकोकस ऑरियस (Staphylococcus aureus) जैसे बैक्टीरिया के असर को कम कर सकता है। 
  • -ये एंटीवायरल भी है जो कि मानव साइटोमेगालो वायरस (एचसीएमवी), इन्फ्लुएंजा बी, हरपीज सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1-2, पैरैनफ्लुएंजा वायरस टाइप 3, वैक्सीन वायरस, वेसिकुलर स्टामाटाइटिस वायरस, ह्यूमन राइनो वायरस टाइप 2 पर असर दिखा सकता है।
  • -ये एंटीफंगल भी है जो कि कैंडिडा जैसे फंगल इंफेक्शन को कम कर सकता है।
lahsun ka paudha

लहसुन के पत्ते खाने के फायदे-Garlic leaves benefits

1. दिल के लिए फायदेमंद

लहसुन के हरे पत्तों में सक्रिय तत्व एलिसिन एलडीएल यानी कि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और एचडीएल यानी कि गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, ये हाई बीपी की समस्या में भी मदद कर सकता है, जिससे आपके दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। आप लहसुन के पत्तों को अपनी काली चाय में तोड़ कर डाल सकते हैं। साथ ही आप इसे अपने खाने में डाल सकते हैं या फिर इसकी चटनी खा सकते हैं।

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

लहसुन के पत्ते इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है। लहसुन में प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो संक्रामक बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं और शरीर को। अगर आप सर्दी या संक्रमण से जूझ रहे हैं, तो अपने सलाद में लहसुन के पत्ते मिलाएं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी होता है जो कि सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को प्रोत्साहित करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें  : कैट्स क्लॉ के खूबसूरत पीले फूलों का बेल कई परेशानियां करे दूर, जानें 6 फायदे और प्रयोग का तरीका

3. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है

लहसुन के पत्तों का विटामिन सी आयरन को अवशोषित करना आसान बनाता है, जिससे कि शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन हेल्दी रहता है। दरअसल, रेड सेल्स के हेल्दी प्रोडक्शन का मतलब ये है कि ये शरीर का अधिक ऑक्सीजनकरण में मदद करता है। इसस पूरे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों का तेजी से वितरण होता है। इसलिए आपको अपने ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रखने के लिए लहसुन के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद 

foods for healthy digestion

लहसुन के पत्तों की एंटी इंटी इंफ्लेमेटरी गुण आंत में सूजन या किसी भी जलन को शांत करने में मदद करता है जिससे पाचन तेज हो जाता है। इसके अलावा ये ब्लॉटिंग को रोकता है। जिन लोगों को खाने के बाद ब्लॉटिंग की समस्या हो जाती है उनके लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुणपेट में बैक्टीरिया का उचित संतुलन बनाए रखता है और मेटाबोलिज्म को सही करने में मदद करता है।

5. शरीर को डिटॉक्स करता है

लहसुन के पत्ते डाययूरेटिक की तरह काम करते हैं। ये किडनी और लिवर में खून को अधिक प्रभावी ढंग से साफ करने में मदद कर सकते हैं, जिससे ब्लड प्यूरीफिकेशन में मदद मिलती है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करता है और आपको एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। तो, इसके लिए आपको लहुसुन के पत्तो को उबाल लेना चाहिए और इसेके पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही आप सुबह खाली पेट लहसुन के पत्तों को भी चबा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें  : आंतों में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज: आंत में सूजन की समस्या दूर करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

6. दर्द कम करता है

लहसुन के पत्ते दर्द निवारक की तरह काम करते हैं। दरअसल, लहसुन के पत्तों में एंटी इंफेल्मेटरी गुण होते हैं। जिन लोगों को सर्दियों में घुटने का दर्द या फिर हड्डियों का दर्द सताता है उनके लिए लहसुन के पत्ते बहुत ही फायदेमंद है। आप इसे यूं ही चबा सकते हैं। इसके पीस कर इसकी चटनी खा सकते हैं। इसके अलावा आप भी अपने रोज के खाने में भी शामिल कर सकते हैं।

garlic leaves benefits in hindi

7. अल्जाइमर से बचाव में मददगार

लहसुन के पत्ते ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव में मदद करते हैं जो कि अल्जाइमर का कारण बनता है। ये एजिंग से बचाव में मदद करता है। साथ ही ये फाइन रेडिकल्स से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम को बढ़ावा देता है और हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है। इस तरह ये ब्रेन सेल्स को भी हेल्दी रखता है और स्ट्रोक से बचाव में मदद करता है।

8. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद 

सर्दी-जुकाम से बचाव में लहसुन के पत्ते बहुत फायदेमंद है। लहसुन के पत्तों का एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होता है जो कि सर्दी-जुकाम को कम करने में मददगार है। आप इसे काढ़े में डाल कर पी सकते हैं या फिर आप इससे चाय बना कर पी सकते हैं। 

लहसुन के पत्तों को आप चोट के लिए लेप बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इसे एक्ने में लगा सकते हैं या फिर स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण इन तमाम परेशानियों में काम करेगा। 

All images credit: freepik 

Read Next

आंतों में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज: आंत में सूजन की समस्या दूर करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

Disclaimer