कैट्स क्लॉ के खूबसूरत पीले फूलों का बेल कई परेशानियां करे दूर, जानें 6 फायदे और प्रयोग का तरीका

गठिया, कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए कैट्स क्लॉ का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
कैट्स क्लॉ के खूबसूरत पीले फूलों का बेल कई परेशानियां करे दूर, जानें 6 फायदे और प्रयोग का तरीका


कैट्स क्लॉ एक प्राकृतिक हर्बल है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। कैट्स क्लॉ की लताओं में पीले रंग के फूल होते हैं, जो दिखने में काफी हद तक कनेर की तरह होते हैं। लेकिन इसके औषधीय गुण कनेर से अलह हैं। इसका प्राकृतिक हर्बल का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। खासतौर पर संक्रमण, गठिया, कैंसर और अल्जाइमर जैसी कई अन्य बीमारियों से लड़ने में कैट्स क्लॉ काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कैट्स क्लो के फायदे, नुकसान और उपयोग करने का तरीका-

कैट्स क्लॉ क्या है ? - What is cats Claw in Hindi

कैट्स क्लॉ (नकारिया टोमेंटोसा), एक उष्णकटिबंधीय बेल (tropical vine) है। इस बेल की लंबाई लगभग 98 फीट (30 मीटर) लंबी हो सकती है। इसके झुके हुए कांटों की वजह से इसका नाम कैट्स क्लॉ रखा गया है। यह बिल्ली के पंजों जैसा दिखता है। यह मुख्य रूप से अमेजन के जंगलों, दक्षिण और मध्य अमेरिका के अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में काफी लंबे समय से इसके छाल और जड़ों का इस्तेमाल कैंसर, सूजन और संक्रमण जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। कैट्स क्लॉ सप्लीमेंट्स को अर्क, कैप्सूल, पाउडर या चाय के रूप में लिया जा सकता है। इन दिनों इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें - आंतों में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज: आंत में सूजन की समस्या दूर करने के 6 आयुर्वेदिक उपाय

कैट्स क्लॉ के फायदे - Health Benefits of Cats Claw in Hindi

कैट्स क्लॉ का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए कियाजाता है। इसके इस्तेमाल से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। जैसे-

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार

इम्यूनिटी बूस्ट करने में कैट्स क्लॉ काफी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। एनसीबीआई द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, लगातार दो महीनों तक कैट्स क्लॉ के अर्क का सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ता है, जो इंफेक्शन से बचाव करने में हमारी मदद कर सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य अध्ययनों में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि कैट्स क्लॉ के इस्तेमाल से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया है, जो इम्यून स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। 

2. ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में सहायक

कैट्स क्लॉ के इस्तेमाल से जोड़ों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकात है। खासतौर पर ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) के लक्षणों को कम करने में कैट्स क्लॉ काफी लाभकारी होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि ऑस्टियोआर्थराइटिस से ग्रसित व्यक्ति को लगातार 4 सप्ताह तक कैट्स क्लॉ का अर्क देने पर उसकी गतिविधियों में काफी परिवर्तन देखा गया। इस दौरान जोड़ों में होने वाली दर्द भी कम हुई। साथ ही इसके साइड-इफेक्ट भी नहीं दिखे। वहीं, कुछ अन्य अध्ययनों में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि कैट्स क्लॉ गठिया की परेशानियों को कम करने में प्रभावी है। लेकिन ध्यान रखें कि कैट्स क्लॉ गठिया में कितना प्रभावी है, इस विषय पर अभी और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है। 

3. घाव भरने में मददगार 

कैट्स क्लॉ में सूजन को कम करने का गुण होता है। यह गठिया के साथ-साथ घाव को भरने में भी मददगार है। साथ ही घाव पर संक्रमण बढ़ने की स्थिति में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. आंतों की समस्याओं में लाभकारी 

आंतों की परेशानियों से राहत पाने में आप कैट्स क्लॉ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आंतों के सूजन, आंत्र सिंड्रोम, और पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य परेशानियां जैसे- अल्सर और संक्रमण को दूर किया जा सकता है। एक्सपर्ट के सलाहनुसार आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - सीओपीडी का आयुर्वेदिक उपचार: COPD और सांस के अन्य रोगों से बचाव के लिए आजमाएं आयुर्वेद के ये 12 उपाय

5. कैंसर से करे बचाव

कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि कैट्स क्लॉ के इस्तेमाल से कैंसर जैसी परेशानियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही अल्सर की परेशानियों से जूझ रहे मरीजों को कैट्स क्लॉ अर्क देने से थकान और कमजोरी कम होती है। इससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। 

6. रूमेटाइड अर्थराइटिस में लाभकारी

रूमेटोइड गठिया (Rheumatoid Arthritis) एक ऑटोइम्यून समस्या है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति के जोड़ों में काफी ज्यादा सूजन औ दर्द का अनुभव होता है। कुछ अध्ययनों में दावा किया गया है कि कैट्स क्लॉ के इस्तेमाल से यह रूमेटाइड अर्थराइटिस के लक्षणों को कम कर सकता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस में दिखने वाले लक्षणों को कम करने के साथ-साथ यह रूमेटाइड अर्थराइटिस के रोगियों के लिए भी प्रभावी हो सकता है। यह हड्डियों को टूटने से बचाने में आपकी मदद करता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस विषय पर अभी और अधिक बेहतर रिसर्च की आवश्यकता है। 

कुछ अन्य फायदे (Other Benefits of Cats Claw in Hindi)

  • चिंता विकृति को करे कम
  • हाई ब्लड प्रेशर में असरदार
  • गाउट की समस्याओं को करे कम
  • अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद
  • आंतों की परेशानियों से दिलाए राहत

कैट्स क्लॉ का कैसे और कितनी मात्रा में करें सेवन 

ध्यान रखें कि अगर आप कैट्स क्लॉ का सेवन करने का सोच रहे हैं, तो डॉक्टर या फिर एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। 

कैसे करें इसका सेवन (How to use Cats Claw in Hindi)

कैट्स को की छाल या फिर जड़ का सेवन आप कर सकते हैं। इसके लिए 20 से 30 ग्राम छाल या जड़ लें। इस छाल या जड़ को करीब एक लीटर पानी में 30 से 60 मिनट तक के लिए उबालें। इसके बाद इस पानी को ठंडा करके पिएं। इससे आपकी परेशानी दूर होगी। 

चाय के रूप में भी कैट्स क्लॉ का सेवन कियाजा सकता है। कैट्स क्लॉ की चाय को तैयार करने के लिए एक कप गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच कैट्स क्लॉ का पाउडर डालें। करीब 10 मिनट तक इस पानी को उबाल लें। चाय के फ्लेवर को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू या शहद भी मिक्स कर सकते हैं। 

कितनी मात्रा में लें कैट्स क्लॉ की डोज (Dosage of Cats Claw in Hindi)

WHO के मुताबिक, औसतन 20 से 350 mg सूखे छाल या 300 से 500 एमजी कैप्सूल का सेवन पूरे दिन में किया जा सकता है। इसे दिन में दो से तीन खुराक के रूप में लें। 

वहीं, एक अन्य अध्ययन के मुताबिक, जोड़ों में दर्द की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को 60 से 100 एमजी कैट्स क्लॉ के अर्क का सेवन करने की सलाह दी जा सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर राय लें।   

कैट्स क्लॉ का अर्क या पाउडर आपको ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो सकता है। वहीं, आयुर्वेदिक हर्बल शॉप में भी इसका पाउडर, अर्क या छाल आपको काफी आसानी से मिल जाएगा। 

कैट्स क्लॉ का नुकसान (Side Effects of Cats Claw in Hindi)

कैट्स क्लॉ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इसके साइड-इफेक्ट काफी कम देखे गए हैं। हालांकि, अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे कुछ परेशानियां हो सकती हैं। जैसे- पेट में दर्द, मतली, उल्टी दस्त इत्यादि। वहीं, कुछ अध्ययनों में देखा गया है कि कैट्स क्लॉ का अधिक सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर, रक्तस्राव का खतरा, तंत्रिका क्षति, एंटी-एस्ट्रोजन प्रभाव और किडनी से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, कुछ लोगों को इसका सेवन न करने की सलाह दी जाती है। जैसे-

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कैट्स क्लॉ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीज - किडनी से जुड़ी परेशानी, ल्यूकेमिया, ऑटोइम्यून डिजीज, ब्लीडिंग डिसॉर्डर इत्यादि से ग्रसित मरीजों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

कैंसर, ब्लड क्लॉटिंग, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें। 

ध्यान रखें कि कैट्स क्लॉ स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से कैंसर, गठिया और अन्य तरह की परेशानियों को कम किया जा सकता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय भी साबित हो सकता है। इसलिए डॉक्टर के सलाहनुसार ही इसका डोज निर्धारित करें।

Read Next

भिलावा का फल और बीज दोनों हैं कई बीमारियों के इलाज में उपयोगी, जानें इसके फायदे, नुकसान और प्रयोग का तरीका

Disclaimer