Expert

Creatinine Level: क्रिएटिनिन स्तर कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, मिलेगा लाभ

Fruits To Reduce Creatinine Level In Hindi: क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए आप सेब, अनानास जैसे फल खाएं। इससे सेहत में भी सुधार होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Creatinine Level: क्रिएटिनिन स्तर कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, मिलेगा लाभ


Fruits To Reduce Creatinine Level In Hindi: क्रिएटिनिन शरीर में मौजूद एक ऐसा तत्व है, जिसका बैलेंस्ड होना बहुत जरूरी है। अगर क्रिएटिनिन का स्तर बैलेंस न हो, तो कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसमें किडनी डिजीज जैसी बीमारी भी शामिल है। वैसे भी इन दिनों ज्यादातर लोग अनहेल्दी जीवनशैली अपनाते हैं। यही कारण है कि क्रिएटिनिन का स्तर भी प्रभावित हो जाता है। जबकि, हर व्यक्ति को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कई बार, बढ़ती उम्र, मेडिकल कंडीशन और लिवर प्रॉब्लम का भी क्रिएटिनिन के स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वैसे, तो हमारा शरीर खुद क्रिएटिनिन को प्रोड्यूस करता है। इसके बावजूद, अगर आप अपनी डाइट में खास किस्म के फलों को शामिल करें, तो इससे क्रिएटिनिन के स्तर को बैलेंस करने में मदद मिलेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए कौन-कौन से फल लाभकारी हो सकते हैं। इस बारे में हमने इस पर डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के लिए खाएं फल- Fruits To Reduce Creatinine Level In Hindi

Fruits To Reduce Creatinine Level In Hindi

क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने में सेब है फायदेमंद

यह कहावत तो आपने सुनी होगी कि रोज खाएं सेब, डॉक्टर रहेगा दूर। यह बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं, तो कई तरह बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है और फाइबर से भरपूर है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसके अलावा, सेब में पोटैशियम और फॉसफोरस जैसे तत्व भी काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। इस तरह देखा जाए, तो सेब का सेवन करने से किडनी की परेशानियों को और क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने में भी मदद भी मिलती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को घटाने के ल‍िए खाएं ये 5 सब्‍ज‍ियां, जानें फायदे

क्रिएटिनिन कम करने के लिए खाएं क्रैनबेरी 

क्रैनबेरी एक बेहतरीन फल है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। लंबे समय से चल रही बीमारी में क्रैनबेरी जैसे फल खाना काफी लाभकारी होता है। यह शरीर में आई सूजन को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें पोटैशियम और फॉसफोरस भी कम होते हैं। अगर कोई पहले से ही किडनी की समस्या ग्रस्त है, तो वे इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, इससे क्रिएटिनिन के स्तर को मैनेज भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय 

क्रिएटिनिन कम करने में ब्लूबेरी है लाभकारी

अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया है, तो इस कंट्रोल करने के लिए आप ब्लूबेरी का सेवन भी कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है और किडनी को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। यही नहीं, ब्लूबेरी एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो किडनी को होने वाले नुकसान और सूजन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ब्लूबेरी में फाइबर भी होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्या में भी लाभकारी साबित होता है

तरबूज से करें क्रिएटिनिन के स्तर को कम

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन खूब किया जाता है। यह पानी से भरपूर होता है। इसलिए, अगर गर्मियों में तरबूज खाया जाए, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यही नहीं, तरबूज ऐसे तत्वों से भी भरपूर है, जो क्रिएटिनिन के स्तर को कम करेन में मदद कर सकता है। जैसा कि पहले ही बताया है कि यह पानी से भरपूर फल है। इसका सेवन करने से पेशाब की अर्ज बढ़ती है। इस तरह, यह फल किडनी से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को भी कम करने में सहायता करता है। इसके अलावा, तरबूज का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, जिससे कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

अनानास की मदद से करें क्रिएटिनिन स्तर को कम

अनानास भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। क्रिएटिनिन के स्तर को कम करने के साथ-साथ इसमें कई गुण हैं, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं। इसमें ब्रोमेलैन होता है। यह एक तरह का एंजाइम है, जो सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। इस तरह, किडनी हेल्थ के लिए अनानास का सेवन किया जा सकता है। अनानास खाने पेशाब की अर्ज बढ़ती है, जिससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकलने में मदद मिलती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या आपको भी तरबूज खाने से एसिडिटी हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version