Vegetables to Reduce Creatinine Level: क्रिएटिनिन मांसपेशियों में ऊर्जा-उत्पादन प्रक्रिया के जरिए निकलने वाला एक वेस्ट बाय-प्रोडक्ट है। स्वस्थ गुर्दे रक्त से क्रिएटिनिन को फिल्टर करने का काम करते हैं। क्रिएटिनिन आपके शरीर से यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है। आपके रक्त या मूत्र में क्रिएटिनिन का लेवल ही यह बताता है कि किडनी ठीक ढंग से काम कर रही है या नहीं। क्रिएटिनिन लेवल व्यक्ति की उम्र, जेंडर और बॉडी साइज पर निर्भर करती है। लेकिन क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल महिलाओं के लिए करीब 0.59 से 1.04 mg/dL और पुरुषों के लिए 0.74 से 1.35 mg/dL तक माना जाता है। शरीर में क्रिएटिनिन लेवल ज्यादा है, तो सूजन, थकान, भूख में कमी, जी मिचलाना और खुजली जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। हाई क्रिएटिनिन की समस्या को दूर करने के लिए सब्जियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. बैंगन- Eggplant
बैंगन में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे किडनी को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। बैंगन में पोटेशियम और सोडियम भी पाया जाता है जिससे इलेक्ट्रोलाइट लेवल को मेनटेन करने में मदद मिलती है। बैंगन में फाइबर भी पाया जाता है जिससे शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
2. पत्तागोभी- Cabbage
पत्तागोभी का सेवन करने से ब्लड में क्रिएटिनिन लेवल कंट्रोल होता है। पत्तागोभी में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। पत्तागोभी में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
3. प्याज- Onion
प्याज में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह किडनी की सेहत को सपोर्ट करते हैं। प्याज का सेवन करने से क्रिएटिनिन लेवल को कम किया जा सकता है। प्याज में विटामिन-सी और कैल्शियम भी मौजूद होता है। किडनी फंक्शन को बनाए रखने के लिए प्याज का सेवन जरूरी होता है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और एंंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
4. गोभी- Cauliflower
गोभी का सेवन करने से क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में मदद मिलती है। गोभी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-सी और फोलेट भी मौजूद होते हैं। गोभी में विटामिन-सी और फोलेट पाया जाता है। इससे क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में क्रिएटिनिन लेवल कितना होना चाहिए? जानें बढ़ने के नुकसान
5. गाजर- Carrot
गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। गाजर का सेवन करने से किडनी फंक्शन इंप्रूव होता है। गाजर में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे किडनी पर पड़ने वाले जोर को कम करने में मदद मिलती है।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।