क्रिएटिनिन का स्तर मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, सेहत में भी होगा सुधार

Preventive Measures to Improve Creatinine Levels In Hindi: क्रिएटिनिन का स्तर में सुधार के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्रिएटिनिन का स्तर मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके, सेहत में भी होगा सुधार


Preventive Measures to Improve Creatinine Levels In Hindi: क्रिएटिनिन एक प्रकार का सीरम है, जो शरीर में मांसपेशियों के मेटाबॉलिज्म द्वारा प्रोड्यूस किया जाता है। क्रिएटिन मांसपेशियों को एनर्जी देने का काम करता है। इसी का बाई-प्रोडक्ट क्रिएटिनिन होता है। यह ब्लड द्वारा एब्जॉर्ब किया जाता है। बहरहाल, अगर क्रिएटिनिन में किसी भी तरह की परेशानी आ जाए, तो इसके कारण किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैसे भी इन दिनों सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी किडनी से जुड़ी बीमारियां देखने को मिलती हैं। खासकर, किडनी फेलियर और किडनी फंक्शन में प्रॉब्लम आदि। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी समस्या न हो, तो जरूरी है कि क्रिएटिनिन को मैनेज करने के लिए कारगर उपाय अपनाएं। यहां हम आपको दे रहे हैं कुछ जरूरी सलाह। आप इन्हें जरूर फॉलो करें।

क्रिएटिनिन स्तर को कैसे मैनेज करें- Preventive Measures to Improve Creatinine Levels In Hindi

Preventive Measures to Improve Creatinine Levels In Hindi

करें लाइफस्टाइल में बदलाव

क्रिएटिनिन का स्तर कम होने पर किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए आवश्यक है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करें। कहने का मतलब है कि फिजिकली एक्टिव रहें, शरीर का वजन न बढ़ने दें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉकिंग, स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज करने से क्रिएटिनिन के स्तर को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, साइक्लिंग और वेट लिफ्टिंग भी कारगर साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शरीर में क्रिएटिनिन लेवल कितना होना चाहिए? जानें बढ़ने के नुकसान

हेल्दी डाइट फॉलो करें

क्रिएटिनिन के स्तर में कमी की बात आती है, तो इसका एक कारण खराब डाइट को माना जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि डाइट में तमाम जरूरी बदलाव करें, ताकि क्रिएटिनिन के स्तर को मैनेज किया जा सके। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो डाइट में मीट और अंडे जरूर शामिल करें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है। वहीं, वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में दालें, अनाज, दही आदि चीजों को पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इससे भी क्रिएटिनिन के स्तर को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इनमें विटामिन-बी12, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत में सुधार करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रिएटिनिन कितना होना चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका फंक्शन, नॉर्मल रेंज और बढ़ने-कम होने के नुकसान

क्रिएटिन सप्लीमेंट लें

अगर किसी का क्रिएटिन का स्तर बहुत ज्यादा कम है, लाइफस्टाइल में बदलाव के बावजूद, इसके स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में आप क्रिएटिन सप्लीमेंट ले सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पहले डॉक्टर से मिलना सही रहेगा। इससे आपको पता चलेगा कि आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर कितना कम है और आपको कितने दिनों तक सप्लीमेंट लेने की जरूरत होती है।

मसल मास पर काम करें

Preventive Measures to Improve Creatinine Levels In Hindi

यह सच है कि ब्लड फूड आइटम्स से बहुत कम मात्रा में क्रिएटिनिन को एब्जॉर्ब करता है। ज्यादातर क्रिएटिनिन शरीर खुद प्रोड्यूस करता है। इसलिए, ब्लड में क्रिएटिनिन के स्तर में सुधार के लिए हेल्दी मसल्स का निर्माण आवश्यक होता है। इसके लिए, रेगुलर एक्सरसाइज किया जाना चाहिए। आप चाहें, तो मेडिकल प्रैक्टिशनर या फिटनेस हेल्थ केयर प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको अपनी सेहत में फर्क नजर आने लगेगा।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या पूरी नींद न लेने से महिलाओं में हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

Disclaimer