लाइफस्टाइल में खानपान और सोने का एक निश्चित समय होना बेहद जरुरी है। अगर, आप पर्याप्त नींद न ली जाए तो यह आगे चलकर डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का भी कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो महिलाएं पर्याप्त नींद नहीं ले पाती हैं उनको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन परेशानियों में हृदय रोग को भी शामिल किया जाता है। दरअसल, सोने और जागने के एक निश्चित समय से बॉडी क्लॉक (सर्केडियम रिदम) सही होती है। जो महिलाएं पूरी नींद नहीं लेती हैं, उनको हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है। इस लेख में जानेंगे कि क्या पर्याप्त नींद न लेने से महिलाओं के हृदय के कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
महिलाओं में नींद और हृदय रोग के बीच संबंध - Connection Between Women’s Sleep And Heart Problems in Hindi
एएचए जनरल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार महिलाओं को कम नींद लेने से हृदय रोग का जोखिम अधिक होता है। इस रिसर्च से पता चला है कि जो महिलाएं रात में पर्याप्त नींद नहीं ले पाती है, उनको अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोग का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल, भारत की अधिकतर महिलाएं देर रात तक जागती हैं, और सुबह जल्दी उठ जाती हैं। ऐसे में 7 से 8 घंटे की नींद ले पाती हैं। ऐसे में महिलाओं स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है। हृदय रोग महिलाओं की मृत्यु की एक मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा, मध्य आयु की महिलाओं कई तरह की बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम नींद लेना हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस दौरान महिलाओं की ऑटोनोमी नर्वस सिस्टम में परेशानी हो सकती है। इससे सूजन बढ़ सकती है, जो हृदय रोग को प्रभावितक कर सकती हैं।
महिलाओं को नींद में कमी से होने वाले रोगों से कैसे बचाएं - Tips To Prevent Women's Disease Linked With Poor Sleep in Hindi
पर्याप्त नींद लें
महिलाओं को दिन में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। नींद में कोशिकाओं का निर्माण और रिपेयर का काम होता है। जिससे महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। गहरी नींद लेने के लिए सोने का कमरा साफ सुथरा रखें। इसके अलावा, कमरे की रोशनी कम रखें। इसके अलावा, सोने से पहले सांस संबंधी योगा कर सकते हैं।
डाइट में करें बदलाव
फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार को डाइट में शामिल करें। इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। इसके साथ ही आप हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
तनाव को मैनेज करें
तनाव की वजह से सोने में परेशानी हो सकती है। अनिद्रा से बचने के लिए आप तनाव को कम करें। इसके लिए आप म्यूजिक सुन सकते हैं या किसी एक्टिविटी में हिस्सा लें। इससे आप बाहर जाकर लोगों से मिलेंगे तो आपका स्ट्रेस अपने आप कम होने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: रात को अच्छी नींद न आने के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बेहतर नींद के लिए आसान टिप्स
इसके अलावा, आप ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को चेक करते रहें। साथ ही, सिर की मसाज करने से भी आपको बेहतर नींद आती है। रात को हेवी खाना न खाएं, क्योंकि इसे पचाने में दिक्कत हो सकती हैं। एक अच्छी नींद लेने के लिए आप शोर से दूर रहें। साथ ही, सोने से एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें।