नवरात्रि व्रत में फिट और हेल्दी रहने के लिए खाएं फलों का सलाद, जानें इसके फायदे और रेसिपी

नवरात्रि व्रत में स्वस्थ रहने के लिए आप फलों का सेवन कर सकते हैं। फल खाने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इससे थकान और कमजोरी भी दूर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि व्रत में फिट और हेल्दी रहने के लिए खाएं फलों का सलाद, जानें इसके फायदे और रेसिपी


Fruit Salad for Navratri: अगर आपने भी नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करें। नवरात्रि व्रत में कोई सेब, तो कोई संतरा या पपीता आदि का सेवन करता है। हालांकि, आप चाहें तो सभी फलों को एक साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसे फलों का सलाद खा जाता है। फलों का सलाद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नवरात्रि व्रत में फलों का सलाद खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इससे पानी की पूर्ति होती है। साथ ही, डिहाइड्रेशन, थकान और कमजोरी से भी बचाव होता है। फलों का सलाद खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं नवरात्रि में फलों का सलाद खाने के फायदे (Navratri pe Fruit Salad Khane ke Fayde)-

नवरात्रि व्रत में फलों का सलाद खाने के फायदे

1.  शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकान और कमजोरी का अनुभव हो जाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फलों का सलाद खाना फायदेमंद हो सकता है। फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे पानी की पूर्ति होती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर आप फलों का सलाद खाएंगे, तो इससे आपकी थकान और कमजोरी भी दूर होगी।

2. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ेगी

नवरात्रि व्रत के दौरान शरीर कमजोर पड़ जाता है। इसकी वजह से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में फलों का सलाद जरूर खाना चाहिए। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी पाए जाते हैं। फलों का सलाद खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं? जानें प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और फैट्स के हेल्दी ऑप्शंस

energetic women in navratri

3. डाइजेशन को बेहतर बनाए

नवरात्रि व्रत के दौरान पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या होना बेहद आम समस्या है। ऐसे में अगर आप फलों का सलाद खाएंगे, तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। नवरात्रि व्रत के दौरान फलों का सलाद खाने से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। फल खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

4. वेट लॉस में फायदेमंद

नवरात्रि व्रत के दौरान वजन घटाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप नवरात्रि व्रत में वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में फलों का सलाद जरूर शामिल करें। फलों में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आप ओवरइटिंग से बचेंगे और वेट लॉस में मदद मिलेगी। फल खाने से मेटाबॉलिज्म भी सही तरीके से काम करता है। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

5. शरीर में ऊर्जा बनाए रखे

अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान फलों का सलाद खाएंगे, तो इससे शरीर में ऊर्जा और एनर्जी बनी रहेगी। इसलिए अपनी नवरात्रि डाइट में फलों का सलाद जरूर शामिल करें।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत के दौरान जरूर करें मेडिटेशन, मेंटल हेल्थ रहेगी बेहतर

fruit salad

नवरात्रि व्रत के लिए फलों का सलाद कैसे बनाएं?

  • सलाद के लिए आप अपने पसंदीदा फल ले सकते हैं।
  • इसके लिए आप सेब, संतरा, पपीता, नाशपाती, खरबूजा, तरबूजा आदि फलों को शामिल कर सकते हैं।
  • इन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  • फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • आप चाहें तो इसमें सेंधा नमक छिकड़ सकते हैं।
  • अब आप इन फलों से तैयार सलाद का सेवन कर सकते हैं।
  • इन्हें पचाना बेहद आसान है।

नवरात्रि पर करें इन फलों से बने सलाद का सेवन

आप सेब, केला, संतरा, स्ट्रॉबेरी, तरबूज जैसे फलों से बने सलाद का सेवन कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।

Read Next

नवरात्रि व्रत में आप भी करते हैं साबुदाना का अधिक सेवन? जानें इसके नुकसान

Disclaimer