टेस्टोस्टेरोन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

Foods to reduce testosterone levels: महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल बढ़ने से कई तरह की समस्याएं होती है। इसे कम करने के लिए ये खाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
टेस्टोस्टेरोन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

टेस्टोस्टेरोन एक यौन संबंधी हार्मोन है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पुरुषों में मांसपेशियों को मजबूत बनाने और यौन क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन यही हार्मोन का स्तर महिलाओं में बढ़ जाए, तो उनकी यौन क्षमता घटती है। ऐसे में हार्मोनल बैलेंस खराब होने से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्या और हृदय समस्याएं हो सकती है। इसलिए महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन को कम करने के लिए उन्हें कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिससे हार्मोनल बैलेंस बना रहे और किसी तरह की कोई शारीरिक समस्याएं न हो। आइए ऐसे फूड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 


इस पेज पर:-


टेस्टोस्टेरोन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स 

1. सोया

सोया खाने से आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है। दरअसल सोया खाने से शरीर में इक्वल नामक रसायन का लेवल बढ़ जाता है। यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बंद कर देता है। इससे महिलाओं में मोटापा, दाढ़ी और अनचाहे बालों की समस्या कम हो सकती है। इससे एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ सकता है। 

how-to-reduce-testosterone-levels

2. अलसी के बीज

अलसी के बीज खाने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती है। अलसी में लिग्नान नामक रसायन पाया जाता है, यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल को कम करता है। इसका सेवन करने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो सकता है। साथ ही इससे हृदय समस्याएं और मस्तिष्क संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती है। 

3. बादाम और अखरोट

बादाम और अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। यह महिलाओं में यौन संबंधी हार्मोन्स को बढ़ाता है और अतिरिक्त टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को कम करता है। इससे आपकी लाइफ में तनाव भी कम होता है। 

इसे भी पढे़ं- PCOS से जूझ रही महिलाओं में टेस्टोस्टेरॉन लेवल कम करते हैं ये 4 फूड्स, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल

4. पुदीना

पुदीना एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जो पेट के लिए काफी लाभकारी होता है। यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के लेवल को कम करता है और पीसीओएस से जूझ रही महिलाओं के लिए भी ये काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना 2 बार पुदीने की चाय पिएं। लगातार 1 महीने ऐसा करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। आप चाहे तो इसकी पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं। 

foods-to-reduce-testosterone-levels

5. पेस्ट्री 

कुछ लोगों को ब्रेकफास्ट में पेस्ट्री खान और जूस पीना खूब पसंद होता है। इसके सेवन से आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है। इसमें पाया जाने वाले फूड्स में ट्रांस फैट होता है, जो इसके लेवल को कम कर सकता है।

(All Image Credit- Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

दिन की शुरुआत ड्राई फ्रूट से करने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version