बच्चों को पेट दर्द होने पर क्या खिलाएं? जानें 5 फूड्स, जिनसे मिलेगी जल्द राहत

बच्चे का पेट दर्द होने पर आप उसकी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स को खाने से पेट दर्द में जल्द आराम मिलेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को पेट दर्द होने पर क्या खिलाएं? जानें 5 फूड्स, जिनसे मिलेगी जल्द राहत


बच्चे की छोटी सी परेशानी भी माता-पिता को बहुत ज्यादा चिंतित कर देती है। ऐसे में अगर बच्चा बीमार पड़ जाए तो पेरेंट्स की रातों की नींद उड़ जाती है। बदलते मौसम में बच्चे जल्दी बीमार पड़ते हैं। बड़ों की तुलना में बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है, जिससे वे संक्रमण और बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों के खानपान का विशेष ध्यान दें। कई बार गलत खानपान और ज्यादा जंक फूड खाने से बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। बाहर की पैकेट बंद चीजें या स्ट्रीट फूड खाने के कारण बच्चों को बदहजमी, पेट में दर्द और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार छोटे बच्चे पेट में दर्द की शिकायत करते हैं। लेकिन, माता-पिता इसे बहाना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, ऐसी स्थिति में आपको बच्चे के पेट में दर्द का कारण पता लगाना चाहिए। अगर बच्चा बार-बार पेट दर्द की शिकायत करता हो तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं और जांच करवाएं। अधिकतर पेरेंट्स बच्चे का पेट दर्द होने दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि, बच्चे का पेट दर्द होने पर आप उसकी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स को खाने से पेट दर्द में जल्द आराम मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि बच्चे का पेट दर्द होने पर उसे क्या खिलाएं (Foods to cure stomach pain in kids In Hindi) -  

दही - Curd To Cure Stomach Pain In Hindi 

कई बार पेट में इंफेक्शन होने के कारण दर्द होता है। ऐसे में आप बच्चे को दही दे सकते हैं। पाचन तंत्र के लिए दही बहुत फायदेमंद होता है। इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। दही खाने से गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती है। बच्चों के पेट में दर्द होने पर उन्हें हर एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा दही खाने के लिए दें। 

पपीता - Papaya To Cure Stomach Pain In Hindi

अक्सर अपच और खाना ठीक से ना पचने के कारण भी बच्चों के पेट में दर्द हो सकता है। ऐसे में पपीता खाने से अपच और पेट दर्द में लाभ हो सकता है। पपीता भी पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पपाइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, पपीता खाने से पेट साफ होता है और पेट दर्द में भी राहत मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं मूंगफली का पाउडर, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

शहद और अदरक - Honey And Ginger To Cure Stomach Pain In Hindi

बच्चों के पेट में दर्द होने पर उन्हें शहद और अदरक दें। ये दोनों चीजें पेट दर्द को कम करने में बहुत फायदेमंद हैं। शहद में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण और पेट दर्द को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, अदरक में मौजूद तत्व पेट में गैस और ऐंठन को दूर करने में कारगर होते हैं। अगर बच्चा पेट दर्द की शिकायत कर रहा हो तो एक गिलास पानी में अदरक को घिसकर उबाल लें। फिर इसमें एक चम्‍मच शहद मिलाकर बच्‍चे को दिन में दो बार दें। इसे पीने से पेट दर्द में जल्द राहत मिलेगी। 

Kids-Stomach-Pain

पुदीना - Peppermint To Cure Stomach Pain In Hindi

अगर बच्चे के पेट में दर्द है, तो पुदीना भी इसे ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है। पुदीने का सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और गैस से राहत मिलती है। इसके अलावा, यह पेट को अंदर से ठंडक भी देता है। बच्चे को पेट में दर्द होने पर उसे एक चम्मच पुदीने का रस पिलाएं। इसके अलावा आप एक गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को उबालकर भी बच्चे को दे सकते हैं। पुदीने के सेवन से पेट में दर्द और ऐंठन में जल्द आराम मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों के शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए उपाय

सफेद चावल - White Rice To Cure Stomach Pain In Hindi

बच्चों को पेट दर्द में सफेद चावल खाने को भी दे सकते हैं। सफेद चावल खाने में हल्का होता है और मल बढ़ाने में मदद करता है। सफेद चावल खाने से पेट में दर्द और कब्ज से राहत मिलती है। अगर बच्चा पेट दर्द की शिकायत करे तो उसे एक कप सफेद चावल खाने के लिए दें। इसके अलावा, आप चावल में दही मिलाकर भी बच्चे को दे सकते हैं।

Read Next

दूध पीने से कतराता है आपका बच्चा? इन तरीकों दूध को टेस्टी बनाकर करें सर्व

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version