हर पुरुष एक दिन पिता बनने की उम्मीद करता है पर अगर आपकी डाइट ठीक नहीं है या आप गलत चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आप में इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। लाइफस्टाइल बदलने का असर हमारे खानपान पर भी पड़ा है और इसका असर अब हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है जिसके चलते पुरुषों में इंफर्टिलिटी के केस बढ़ रहे हैं। पुरुषों में स्पर्म क्वॉलिटी गिरने से इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है, इसके अलावा भी कई कारण है जिनके कारण आप पिता बनने के सुख से दूर हो सकते हैं इसलिए जरूरत है आपको अपनी डाइट में बदलाव करने की। इस लेख में जरिए हम आपको बताएंगे कि आपको इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए किन फूड्स को अवॉइड करना चाहिए और कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ में डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ संजीत कुमार सिंह से बात की।
image source:herstepp.com
1. जंक फूड खाने से बढ़ सकती है इंफर्टिलिटी की समस्या (Junk food)
जंक फूड खाने से आपका वजन बढ़ सकती है और बांझपन की समस्या हो सकती है। आपको ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिनमें बहुत ज्यादा नमक, मिर्च या तेल मौजूद हो। अगर आप सड़क पर चाउमिन, मोमो, गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। आपको घर में भी तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए, हेल्दी ऑयल आपके लिए बेहतर होंगे जैसे ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल। अगर आपको वजन बढ़ जाएगा तो आपके स्पर्म की क्वॉलिटी भी गिर सकती है।
टॉप स्टोरीज़
2. एल्कोहल से बढ़ती है इंफर्टिलिटी की समस्या (Alcohol)
अगर आप एल्कोहल का ज्यादा सेवन करते हैं तो इंफर्टिलिटी की समस्या बढ़ सकती है क्योंकि एल्कोहल का बुरा असर स्पर्म क्वॉलिटी पर पड़ता है। ज्यादा एल्कोहल लेने से स्पर्म का प्रोडक्शन एब्नॉर्मल हो जाता है, एल्कोहल के अलावा कई कोल्ड ड्रिंक्स के कारण भी इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है इसलिए आपको ऐसे फूड्स के सेवन को पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- एल्कोहल की लत कैसे डालती है पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर? जानें डॉक्टर से
3. धूम्रपान का सेवन न करें (Smoking)
धूम्रपान के कारण स्पर्म की क्वॉलिटी पर बुरा असर पड़ता है, आपको धूम्रपान छोड़ने के तरीके अपनाने चाहिए। इसके अलावा आपको तंबाकू, गुटका आदि चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनका बुरा असर आपके रिप्रोडक्टिव पार्ट्स पर होता है जिससे आगे जाकर इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
4. हाई सोडियम डिशेज़ अवॉइड करें (High sodium dishes)
आपको ऐसी चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए जिनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा हो, बर्गर, पिज्जा या जिन चीजों में ट्रांस फैट की मात्रा होती है उनमें सोडियम की भी ज्यादा मात्रा होती है जिसके चलते आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए ऐसी चीजों का सेवन पूरी तरह से अवॉइड करें। अगर आप बहुत ज्यादा नमक खाते हैं तो मोटापा बढ़ सकता है जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या होती है।
5. इंफर्टिलिटी से बचना है तो मिठाई न खाएं (Sweets)
इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए आपको मिठाई या अन्य मीठी चीजों का सेवन अवॉइड करना चाहिए। मीठी चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे स्पर्म क्वॉलिटी की समस्या हो सकती है। आपको पेस्ट्री, केक, चॉकलेट, बिस्किट, आर्टिफिशियल स्वीटनेस आदि अवॉइड करना चाहिए।
इंफर्टिलिटी से बचने के लिए डाइट में क्या बदलाव करें? (Diet changes to prevent infertility in men)
image source:google
- अगर आप नाश्ते में पराठे या फ्राइड फूड खाते हैं तो उसकी जगह आप अंडे खाएं, अंडे में सेलेनियम होता है जिससे स्पर्म की क्वॉलिटी बेहतर होती है।
- आपको फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पानी की सही मात्रा लेनी चाहिए। बॉडी हाइड्रेट रहती है तो स्पर्म की क्वॉलिटी भी अच्छी रहती है।
- अगर आप चावल का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है इसलिए
- आप अगर दूध नहीं पीते हैं तो भी स्पर्म क्वॉलिटी पर फर्क पड़ सकता है क्योंकि विटामिन डी की कमी से कैल्शियम कम हो जाता है जिससे इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।
- आपको कुकिंग ऑयल भी बदलना चाहिए, कोकोनट ऑयल या ऑलिव ऑयल का सेवन कर सकते हैं।
- आपको खाने के समय में भी बदलाव करना चाहिए, बहुत देर से खाने के बजाय आपको रात के 8 बजे डिनर कर लेना चाहिए।
- आपको डाइट में बदलाव करने के लिए डायटीशियन से संपर्क करना चाहिए, आपको हेल्दी डाइट लेने के लिए अपने खाने में फाइबर की अच्छी मात्रा शामिल करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या दूर करते हैं ये 5 सप्लीमेंट्स, बढ़ाते हैं प्रजनन क्षमता
इंफर्टिलिटी से बचना है तो कौनसे विटामिन का सेवन करें?
image source:herstepp
इंफर्टिलिटी की समस्या से बचने के लिए आप जरूरी विटामिन के बारे में जान लें-
- पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करें। आपको संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलेगी।
- इसके अलाव आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन भी करना चाहिए। ओमेगा 3 से स्पर्म क्वॉलिटी बढ़ती है, आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर ओमेगा 3 ले सकते हैं।
- ओमेगा 3 रिच फूड्स का सेवन करने के लिए आप फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स, वॉलनट आदि को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुषों को विटामिन ई का सेवन भी करना चाहिए, हरी सब्जियां, नट्स, सीड्स आदि में विटामिन ई मौजूद होता है।
- आपको फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए, इससे स्पर्म की क्वॉलिटी बढ़ती है, आपको संतरे का जूस, पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
- फर्टिलिटी बढ़ाना है तो जिंक को डाइट में एड करें, आपको जिंक को एड करने के लिए मीट या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए।
- आप अपनी डाइट में सलाद एड करें, सलाद में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जिससे मेल फर्टिलिटी बढ़ती है और स्पर्म की क्वॉलिटी भी बढ़ती है। आपको टमाटर का सेवन जरूर करना चाहिए।
- आपको अनार का सेवन भी करना चाहिए, अनार का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ती है जिससे स्पर्म की क्वॉलिटी इंप्रूव होती है।
अगर आप पिता बनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कई महीने पहले से अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए क्योंकि डाइट का असर शरीर पर अचानक नहीं पड़ता इसमें समय लग सकता है। आप जो भी बदलाव कर रहे हैं उसके बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
main image source:google