शरीर के सभी अंगों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा लाभ

Foods for Every Organ in Body: शरीर के अंगों को हेल्दी रखने के लिए इन फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। जानें, इनके बारे में-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 14, 2023 11:05 IST
शरीर के सभी अंगों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स, मिलेगा लाभ

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Foods for Every Organ in Body: हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं, जब हमारे सभी अंग सही तरीके से अपना काम करते हैं। क्योंकि अगर शरीर के किसी एक अंग में भी गड़बड़ी होने लगती है, तो इससे संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। अंगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपका खान-पान बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अच्छा खाएंगे, तो सभी अंग हेल्दी रहेंगे और सही तरीके से अपना काम कर पाएंगे। लेकिन अगर आप अनहेल्दी फूड्स का सेवन करेंगे, तो इससे अंगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। शरीर के हर अंग का कार्य अलग-अलग होता है। इसलिए सभी अंगों को अलग-अलग खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है। तो चलिए, जानते हैं शरीर के अंगों को हेल्दी बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

आंतों के लिए फूड्स- Foods for Gut Health in Hindi

आंतें हमारे शरीर के बहुत जरूरी अंग होते हैं। इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आंतों का हेल्दी (Health Gut in Hindi) होना बहुत जरूरी होता है। आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप दही, सेब, चिया सीड्स, अदरक, अमरूद और पपीते का सेवन कर सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, तो आंतों और पेट को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा, पपीते में पैपिन होता है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आप रोजाना इन चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे गट हेल्थ बेहतर बना रहेगा। 

green vegetables for heart health

हार्ट के लिए फूड्स- Foods for Heart Health in Hindi

हृदय हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। इसलिए हृदय रोगों से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हार्ट हेल्थ में सुधार (Heart Health in Hindi) करने के लिए आपको पोटैशियम, विटामिन ई, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तीदार सब्जियां, डार्क चॉकलेट, टमाटर, फलियां और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका हृदय स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Gut Health: आंतों की समस्या होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

लिवर के लिए फूड्स- Foods for Liver Health in Hindi

लिवर शरीर से टॉक्सिंन को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा, लिवर संक्रमण से लड़ने और भोजन को पचाने में भी मदद करता है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप पपीते, ग्रीन टी, हल्दी और नींबू का सेवन कर सकते हैं। पपीता लिवर को डिटॉक्स करता है। साथ ही, पपीता और नींबू खाने से लिवर मजबूत भी बनता है। नींबू लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव करता है। अगर आप इन चीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आपका लिवर स्वास्थ्य हमेशा बेहतर बना रह सकता है।

फेफड़ों के लिए फूड्स- Foods for Lungs Health in Hindi

फेफड़ों को हेल्दी बनाने के लिए आप हल्दी, अदरक, लहसुन आदि का सेवन कर सकता है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके अलावा टमाटर, सेब और चुकंदर खाना भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको फेफड़ों से जुड़ा कोई रोग है, तो ठंडी तासीर की चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें। क्योंकि ठंडी चीजें फेफड़ों में बलगम बढ़ा सकते हैं और इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

किडनी के लिए फूड्स- Foods for Kidney Health in Hindi

किडनी को मजबूत बनाने के लिए आप सोडियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। किडनी के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स फूड्स भी बेहतर माने जाते हैं। इसके लिए आप हरी सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं। लहसुन को भी किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत

हड्डियों के लिए फूड्स- Foods for Bones Health in Hindi

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स और सैल्मन फिश का सेवन कर सकते हैं। दूध, पनीर, ब्रोकली, टोफू, सोया, दाल, अजवाइन, अंजीर और किशमिश को हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आपको हड्डियों में बार-बार दर्द होता रहता है, तो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करें।

Disclaimer