Expert

PCOS से पीड़ित महिलाएं करें ग्रीन टी का सेवन, बैलेंस होंगे हार्मोन्स

Green Tea Benefits For Pcos: अगर पीसीओएस वाली महिलाएं नियमित ग्रीन टी का सेवन करें, तो इससे जल्द उनकी समस्या दूर हो सकती है।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 13, 2023 20:32 IST
PCOS से पीड़ित महिलाएं करें ग्रीन टी का सेवन, बैलेंस होंगे हार्मोन्स

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Green Tea Benefits For Pcos: पीसीओएस (PCOS) वाली महिलाओं के लिए ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकती है। पीसीओएस महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होने वाली एक गंभीर स्थिति है, जिसके कारण उन्हें पीएमएस, अनियमित पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान गंभीर ऐंठन, अनियमित ब्लड फ्लो, गर्भधारण में परेशानी आदि जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या आमतौर पर खराब खानपान और गतिहीन जीवनशैली के कारण देखने को मिलती है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को लंबे समय तक दवाओं का सेवन करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं, अगर डॉक्टर के सुझाए उपचार के साथ आप अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल करें, तो इससे पीसीओएस से जल्द छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो ग्रीन टी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करके, जल्द पीसीओएस से राहत पाने में आपकी मदद कर सकती है। इस लेख में हम आपको पीसीओएस में ग्रीन टी के फायदे बता रहे हैं।

Green Tea Benefits For Pcos In Hindi

PCOS में ग्रीन टी पीने के फायदे- Green Tea Benefits For Pcos In Hindi

1. इंसुलिन रेजिस्टेंस को करे कम

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से ग्रीन टी ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करती है। यह पीसीओएस वाली महिलाओं में पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करती है।

2. आंत को रखे स्वस्थ

शरीर में हार्मोन्स के संतुलन के लिए हमारी आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।  ग्रीन टी पीने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह पाचन में सुधार करती है और आंतों की सूजन दूर करती है। इसके सेवन से तनाव भी दूर होता है।

इसे भी पढें: महिलाओं में अंडों की क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें किन फूड्स में होते हैं मौजूद

3. वजन रहता है कंट्रोल

ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिलती है। यह अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से बर्न करने और वजन प्रबंधन में मदद करती है। यह पुरुष हार्मोन एंड्रोजन के स्तर को सामान्य करती है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है।

4. हार्मोन्स को करे रेगुलेट

पीसीओएस वाली महिलाओं, एण्ड्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को सामान्य करने में मदद करती है। साथ ही  एस्ट्रोजन को बढ़ावा देती है, जिससे यह पीसीओएस वाली महिलाओं की समस्याएं कम कर सकता है।

इसे भी पढें: गर्मी में अंजीर कैसे खाएं? जानें तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

पीसीओएस में ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकती हैं। सुबह नाश्ते या वर्कआउट से पहले ग्रीन टी पी सकते हैं। इसके अलावा भोजन के 30 मिनट बाद आप ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं। इस तरह यह आपके पाचन को दुरुस्त रखने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करेगी।

All Image Source: Freepik

Disclaimer