Expert

गर्मी में अंजीर कैसे खाएं? जानें तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे

How To Eat Anjeer In Summer: सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, गर्मियों में भी अंजीर का सेवन सेहत के लिए सुरक्षित और लाभकारी है, जानें कैसे करें इसका सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में अंजीर कैसे खाएं? जानें तरीका और इससे सेहत को मिलने वाले फायदे


How To Eat Anjeer In Summer: बच्चों से लेकर बड़े हों या बूढ़े, सभी के लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसका सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। यही कारण हैं बॉडी बिल्डर्स भी अंजीर का खूब सेवन करते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, मैंगनीज, जिंक, सेलेनियम आदि के अलावा कई विटामिन और औषधीय गुण भी मौजूद होता है, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। लेकिन अंजीर की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में लोग इसका सेवन करने से काफी कतराते हैं। उन्हें लगता है कि इस दौरान अंजीर खाने से शरीर में गर्मी, साथ ही इससे गर्मी के कारण होने वाली समस्याएं भी अधिक बढ़ सकती हैं।

लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या गर्मियों में अंजीर का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो अंजीर एक सुपर फूड है, जिसका सेवन आप सालभर बिना किसी संकोच के कर सकते हैं। हालांकि, गर्मियों में आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में और कुछ जरूरीर सावधानियों के साथ ही करना चाहिए, जिससे कि सेहत को नुकसान न पहुंचे। इस लेख में हम आपको गर्मियों में अंजीर कैसे कैसे खाएं, इसका सही तरीका बता रहे हैं।

How To Eat Anjeer In Summer

गर्मियों में अंजीर खाने का तरीका- Right Way To Eat Figs In Summer In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अंजीर का सेवन दो रूपों में किया जाता है, कुछ लोग कच्ची अंजीर यानी सीधा फल खाना पसंद करते हैं, तो कुछ सूखे अंजीर का सेवन पसंद करते हैं। हालांकि, आप दोनों का ही सेवन कर सकते हैं। दोनों ही सेहत के लिए समान रूप से लाभकारी हैं। आप कई तरह से अंजीर को डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे,

1. भीगे अंजीर खाएं

आप रात में सोने पहले अंजीर के 2-3 टुकड़े पानी में भिगोकर रख सकते हैं। फिर सुबह या दिन के किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। रात को भिगोकर रखने से अंजीर की गर्मी कम होती है और ये पचने में भी आसान हो जाते हैं। आप सूखी अंजीर के 2-3 टुकड़े भिगो सकते हैं, या कच्चे फल को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और काटकर इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढें: रोज आंवला जूस पीने से दूर होती हैं बालों की ये 5 समस्याएं, मिलते हैं कई लाभ

2. शेक और स्मूदी बनाकर पिएं

यह अंजीर को डाइट में शामिल करने का स्वादिष्ट और शरीर को ठंडक प्रदान करने वाला तरीका है। आप अपने शेक और स्मूदी में 2-3 अंजीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करके इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद लें।

3. दूध के साथ सेवन करें

रात में सोने से पहले दूध में सूखे अंजीर के 2-3 टुकड़े उबालकर पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आप दूध के साथ 3-4 घंटे पानी में भीगे अंजीर का सेवन भी कर सकते हैं। दूध के साथ अंजीर का सेवन करने से यह शरीर में गर्मी नहीं करता है।

इसे भी पढें: गर्मियों में रोज खाएं आंवले का मुरब्बा, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

4. पकवानों में शामिल करें

आप अन्य ड्र्राई फ्रूट्स और नट्स की तरह अपने मीठे पकवानों में अंजीर भी डाल सकते हैं। इससे न सिर्फ उनका स्वाद बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि सेहदमंद बनाने में भी मदद मिलेगी।

ध्यान रखें कि अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें। अंजीर के सिर्फ 2-3 टुकड़े ही आपके शरीर को फौलाद जैसा बनाने के लिए पर्याप्त हैं। सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत को फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक चाय, तेजी से बढ़ेंगे बाल

Disclaimer