
Amla Juice Benefits For Hair: क्या आपके बाल भी समय से पहले सफेद होने लगते हैं? बहुत पतले और कमजोर हो गए हैं, जिसके कारण बाल बहुत झड़ रहे हैं? तो आपको बता दें इसका एक बड़ा कारण आपका खराब खानपान है। यह संकेत हो सकता है, कि आप अपने शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण आपको बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसके लिए कई अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं पोषण की कमी से होती हैं। अगर आप नियमित संतुलित आहार लें, साथ ही डाइट में कुछ स्वस्थ और पोषण से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करें, तो आप जल्द ही बालों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा ही एक बेहतरीन फूड है आंवला।
क्या आप जानते हैं, अगर आप संतुलित आहार के साथ आंवला जूस को अपने दैनिक डाइडट का हिस्सा बनाएं, तो इससे बालों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिल सकती है। आंवला को बालों के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन.,आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा आंवला एंटिऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है। जिससे यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। अगर आप रोज आंवला जूस पीते हैं, तो यह बालों की कई समस्याएं दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको इसके 5 लाभ रहे हैं।
आंवला जूस के फायदे बालों के लिए- Amla Juice Benefits For Hair In Hindi
1. बालों को सफेद होने से रोके: आंवला जूस पीने से समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या रोकने और दूर करने में मदद मिल सकती है।
2. बालों का झड़ना रोके: यह बालों के रोम को पोषक प्रदान करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। यह हेयर फॉल कंट्रोल करता है।
इसे भी पढें: गर्मियों में जल्दी बाल कैसे बढ़ाएं? जानें 5 तरीके और पाएं लंबे-घने बाल
3. बालों के विकास में करे मदद: जिन लोगों के बालों की लंबाई नहीं बढ़ती, अगर वे नियमित आंवला जूस पिएं, तो इससे लंबे-घने बाल पाने में मदद मिल सकती है।
4. दो मुंहे बालों की समस्या करे दूर: आंवला जूस डैमेज बालों को ठीक करने में मदद करता है। यह ड्राई और फ्रिजी बालों के साथ ही, दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर करता है।
5. बालों को बनाए मोटा: बालों को पोषण प्रदान करने, उन्हें मजबूत, मोटा और घना बनाने में मदद मिलती है। यह बालों की प्राकृतिक चमक को बनाए रखने में भी मदद करता है।
इसे भी पढें: गर्मियों में बालों में नारियल तेल कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके
आंवला जूस बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप 200ml पानी में 20-30ml आंवला जूस मिलाकर पी सकते हैं। आप 2-3 आंवला फल और 1 कप पानी डालकर मिक्सर में पीसकर, उसके बाद अर्क को छानकर भी पी सकते हैं।
All Image Source: freepik