Expert

गर्मियों में कब्ज से छुटकारा दिला सकता है आम, एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के 5 तरीके

गर्मी के मौसम में कब्ज की समस्या सामान्य है। इससे राहत पाने के लिए आम का सेवन कर सकते हैं। आम में फाइबर होता है, जो पेट साफ रखने में मदद करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में कब्ज से छुटकारा दिला सकता है आम, एक्सपर्ट से जानें इसे खाने के 5 तरीके

How To Eat Mango For Constipation In Hindi: कब्ज, एक ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जब पेट में ही मल जम जाता है और आसानी से यह बाहर नहीं निकलता है। मल पेट में रहने की वजह से गैस बन जाती है और कई बार तो पेट में दर्द भी हो जाता है। यही नहीं, पेट साफ न होने के कारण व्यक्ति का किसी भी तरह का काम करने का मन नहीं करता। यहां तक कि वह पूरा दिन असहज बना रहता है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है, तो आम की मदद से परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है, जो पाचन में सहायता कर सकता है और मल त्याग को बढ़ावा दे सकता है। आज इस लेख में हम डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानेंगे कि कब्ज के लिए आम का सेवन किस प्रकार किया जा सकता है।

ताजे आम खाएं

आम खाने का सबसे सरल और सीधा तरीका है, आम का छिलका उतारें और उसे टुकड़ों में काटकर एक कटोरी या प्लेट में सर्व करें। अब कटे आम को खा लें। आप कटे आम नाश्ते में या स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। कई लोग लंच या डिनर करने से पहले कुछ फल या सलाद खाना पसंद करते हैं, तो उस दौरान भी आप इन कटे आमों का सेवन कर सकते हैं। आप आम का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें नमक या चाट मसाला बुरक सकते हैं। 

मैंगो स्मूदी

How To Eat Mango For Constipation

गर्मी के सीजन में मैंगो स्मूदी खूब पसंद की जाती है। छोटे बच्चे से लेकर वयस्क, तक सबको आम से बनी स्मूदी या शेक बहुत अच्छे लगते हैं। कुछ लोग मैंगो स्मूदी या शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अनार के कुछ दाने डाल देते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो कोई अन्य फल भी इसमें मिलाकर पी सकते हैं। मैंगो स्मूदी पीने से पहले इसमें बर्फ डालना न भूलें। गर्मी में ठंडी-ठंडी मैंगो स्मूदी पीने की बात और होती है। स्मूदी बनाने के लिए आप पके आमों को एक कप दही और थोड़ी बर्फ मिला लें। इन्हें आपस में ग्राइंड कर लें। फाबइर बेस्ड ताजा स्मूदी तैयार है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मैंगो सलाद

कटे हुए पके आमों को पालक, अरुगुला (एक किस्म की हरी पत्तियां जो सलाद के रूप में खाई जाती हैं) जैसी अन्य पौष्टिक और हरी सब्जियों को मिलाकर सलाद बना सकते हैं। इसमें आप ड्रेसिंग के लिए पसंदीदा चीजों को भी मिला सकते हैं। इससे आपको फाइबर के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। इससे कब्ज की समस्या में भी आराम आएगा।

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट आम खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे

मैंगो साल्सा

स्वादिष्ट और फाइबर से भरपूर साल्सा बनाने के लिए कटे हुए आमों को कटे हुए टमाटर, लाल प्याज, जैलापेनो, धनिया और नींबू के रस के साथ मिलाएं। इसे आप ग्रिल्ड चिकन या मछली के लिए टॉपिंग के रूप में परोस सकते हैं। गर्मी के दिनों में आपको खाने के लिए नए प्रकार की पौष्टिक डिश मिल जाएगी।

आम की चटनी

शायद ही ऐसा कोई घर हो, जहां गर्मी के दिनों में आम की चटनी न बनती हो। माना जाता है कि आम की चटनी खाने से गर्मियों के दिनों में लू नहीं लगती। इसके अलावा, आम की चटनी से शरीर ठंडा रहता है और शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है। इस तरह देखा जाए, तो गर्मियों के लिए आम की चटनी बहुत ही फायदेमंद है। इसी तरह आम की चटनी कब्ज में भी बहुत लाभकारी मानी जाती है। इसे पके आम, मसालों और चीनी से बनाया जाता है। इसे साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है या ग्रिल्ड मीट के लिए मैरिनेड या टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाचन और मल त्याग में सहायता के लिए आम के सेवन के साथ-साथ ढेर सारा पानी पीना जरूर पिएं। इसके अलावा, आपकी कब्ज की समस्या बहुत पुरानी है या गंभीर है, तो एक्सपर्ट से मिलें और प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।

Read Next

वजन घटाने के लिए गर्मी में पिएं लीची शिकंजी, 10 मिनट में घर पर होगी तैयार

Disclaimer