Foods To Help In Constipation In Hindi: अस्वस्थ खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली की आदतों के कारण पाचन खराब हो सकता है। ऐसे में आपको अपच, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अधिकतर मामलों में लोगों को कब्ज की समस्या ज्यादा रहती है। कई लोग मानते हैं कि पानी कम पीने की वजह से कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। जबकि इसके लिए खानपान और जीवनशैली भी जिम्मेदार होते हैं। ऐसें में अगर हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को अपनाया जाए, तो इस समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। वहीं अगर आपको कब्ज की समस्या ज्यादा रहती है, तो कुछ फूड्स के सेवन से जल्द राहत पाई जा सकती है।
कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स- Foods To Relieve Constipation Fast
आलूबुखारा
आलूबुखारा में प्राकृतिक रूप से लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज से राहत देने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, साथ ही सोर्बिटोल नामक कंपाउंड होने के कारण यह मल को नरम करने और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
अलसी के बीज
अगर आप पिसी हुई अलसी का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे आपको कब्ज से जल्द राहत मिल सकती है। अलसी को सॉल्युबल फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिसे पानी में मिलाने पर जेल जैसा पदार्थ बनता है। इसके सेवन से मल को नरम होने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव, पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाएंगी दूर
सिलियम हस्क
सिलियम के हस्क को भी सॉल्युबल फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे रोज सुबह पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है, साथ ही यह कब्ज की समस्या से जल्द राहत दे सकता है।
चिया सीड्स
वजन घटाने से लेकर पाचन से जुड़ी समस्याओं तक चिया सीड्स काफी फायदेमनंद माने जाते हैं। यह सॉल्युबल फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जो पानी को सोख सकते हैं। इसके सेवन से स्टूल को सॉफ्ट होने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या में जल्द राहत मिलती है।
इसे भी पढ़े- कब्ज से छुटाकारा पाना है, तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
फाइबर युक्त अनाज
कब्ज की समस्या से राहत देने के लिए फाइबर युक्त अनाज काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए आप फल और सब्जियों के साथ अनाज जैसे कि दलिया, गेहूं, बाजरा, चावल, दालें, राजमा जरूर एड करें। ये अनाज मल को नरम बनाकर मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।
फल का बढ़ाए सेवन
कब्ज से राहत पाने के लिए कोई भी 2 फल अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे आपके लिए मल त्याग आसान होगा, साथ ही आपको हाइड्रेटेड रहने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप सेब, नाशपाती और जामुन जैसे फलों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
इन चीजों के सेवन से आपको कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है। साथ ही अगर आपको पाचन की अन्य समस्याएं भी रहती हैं, तो इनसे आपको राहत मिल सकती है। वहीं अगर आपको कब्ज की समस्या लंबे समय से चल रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करके इसका सही इलाज करें।