
Flax Seeds Benefits in Hindi: अलसी के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अलसी के बीजों में पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अलसी के बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और फैट अधिक पाया जाता है। आपको बता दें कि 10 ग्राम अलसी के बीजों में 55 कैलोरी, 1.9 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम कार्ब्स, 2.8 ग्राम फाइबर और 4.3 ग्राम फैट होता है। अगर आप रोजाना अलसी के बीजों का सेवन करेंगे, तो इससे आपको पर्याप्त मात्रा में विाटमिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। साथ ही आपकी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होने लगेगी। आप हमेशा फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। वैसे तो अलसी के बीजों को भूनकर खाया जाता है या फिर पानी में भिगोकर खाया जाता है। आप चाहें तो अलसी के बीजों को दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। जी हां, दूध में भीगे हुए अलसी के बीज खाने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है। अब आप सोचे रहे होंगे कि दूध में भीगे अलसी के बीज खाने से क्या फायदे मिलते हैं (Soaking Flax Seeds With Milk benefits)? या फिर दूध में भीगे अलसी के बीज कैसे खाएं? (How to Eat Flax Seeds With Milk in Hindi)
दूध में भीगे अलसी के बीज खाने के फायदे- Flax Seeds Soaked in Milk Benefits in Hindi
1. हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी
दूध में भीगे अलसी के बीज खाना आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी होता है। अगर आप नियमित रूप से दूध में भीगे अलसी के बीज खाएंगे, तो इससे आपका दिल हमेशा स्वस्थ रह सकता है। साथ ही हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं अलसी के बीज, मिलेंगे ये 6 फायदे
2. आंतों के लिए फायदेमंद
दूध में भीगे अलसी के बीज खाना आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। फाइबर आंतों को भोजन को पचाने में मदद करता है। जब आप फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को भोजन को पचाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और आंतों के हेल्थ में सुधार होता है। दूध में भीगे अलसी के बीज खाने से कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
3. एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ाए
अलसी के बीजों में लिग्नांस होता है। इसमें एस्ट्रोजन गुण होते हैं। अगर आप नियमित रूप से दूध में भीगे अलसी के बीज खाएंगे, तो इससे आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ेगा। साथ ही हार्मोनल असंतुलन की वजह से होने वाली समस्याओं में भी आराम मिलेगा। हार्मोन के स्तर को संतुलन में रखने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
4. वजन बढ़ाने में सहायक
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना दूध में भीगे हुए अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। अलसी के बीजों में फैट, कैलोरी और कार्ब्स पाए जाते हैं, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। अगर आप दूध में भिगोकर अलसी के बीज खाएंगे, तो इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप फुल फैट दूध ले सकते हैं। आप चाहें तो अलसी के बीजों को शेक में मिलाकर भी खा सकते हैं।
5. प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स
अगर आप नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो अपनी डाइट में अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं। अलसी के बीज प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना अलसी के बीज खाएंगे, तो आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। दूध में भीगे अलसी के बीज खाना अधिक लाभकारी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- अलसी के बीज या कद्दू के बीज, कौन है ज्यादा हेल्दी? जानें दोनों के पोषक तत्व
दूध में भीगे अलसी के बीज कैसे खाएं?- How to Eat Soaked Flax Seeds in Milk
आप अलसी के फायदों को लेने के लिए इन्हें दूध में भिगोकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 1 चम्मच अलसी के बीज डालें और रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब सुबह इस दूध को आप सीधे तौर पर पी सकते हैं। या फिर उबालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो दूध में भिगोए हुए अलसी के बीजों को रात को सोते समय भी ले सकते हैं। लेकिन अलसी के बीजों की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।