Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 चीजें, शरीर रहेगा ऊर्जावान

Maha Shivratri Foods For Healthy Fasting: महाशिवरात्रि के व्रत में इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये 5 चीजें, शरीर रहेगा ऊर्जावान


Maha Shivratri Foods For Healthy Fasting: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बहुत खास होता है। शिव अपने भक्तों को उस दिन सच्चे दिल से आशीर्वाद देते हैं। बहुत से लोग इस दिन व्रत रखते हैं। इस व्रत को रखने पर कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। व्रत के समय विशेष भोजन किया जाता है। इस दिन लोगों को ऐसा भोजन करना चाहिए, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकें। इस दौरान ऐसे फूड्स का भी सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे महाशिवरत्रि के व्रत में आसानी से खाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

कुट्टू का आटे 

कुट्टू के आटे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होने के साथ शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर भी करता हैं। कुट्टू के आटे को खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर भी लंबे समय तक भरा रहता है। कुट्टू का आटे की पकौड़ी, हलवा और पूरियां बनाकर खाई जा सकती हैं।

फल

फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। व्रत में इनको खाने से पेट हल्का रहता है और शरीर को भी ऊर्जा मिलती है। फल में आप केला, सेब, अंगूर और अनार आदि का सेवन कर सकते हैं।

makhana

मखाना 

मखाना शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। महाशिवरात्रि के व्रत में आसानी से खाया जा सकता है। ये पेट को लंबे समय तक भरकर रखता है और शरीर को ताकत भी देता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर भी हेल्दी रहता है। इसकी खीर बनाकर भी आसानी से खाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम होने पर करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन, मिलेगा आराम

सिंघाड़ा 

सिंघाड़ा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, फोस्फोरस और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से पाचन तंत्र हेल्दी होता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। व्रत में इसे खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

साबूदाना

पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना महाशिवरात्रि के व्रत में खाया जा सकता है। साबूदाना की खिचड़ी, चिप्स, पकौडे और पापड़ बनाकर खाएं जा सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और प्रोटीन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट भी आसानी से भर जाता है।

महाशिवरात्रि के व्रत में इन फूड्स को आसानी से खाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फूड्स का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

ज्यादा मेयोनीज खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version