सर्दी-जुकाम होने पर करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन, मिलेगा आराम

Ayurvedic Herbs To Cure Cold: जुकाम को ठीक करने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ली जा सकती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 14, 2023 17:00 IST
सर्दी-जुकाम होने पर करें इन 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन, मिलेगा आराम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ayurvedic Herbs To Cure Cold: बदलते मौसम के साथ जुकाम होना एक आम परेशानी है। लेकिन कई बार जुकाम होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। जुकाम की वजह से कई बार काम करने में भी परेशानी आती है और मुंह का स्वाद भी चला जाता है। कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि आखिर जुकाम को कैसे ठीक करे। कई बार दवाई लेने के बाद के बाद भी जुकाम में आराम नहीं आता है। ऐसे में जुकाम को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ली जा सकती हैं। ये हर्ब्स जुकाम को ठीक करने के साथ मौसमी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। ये हर्ब्स शरीर को अंदर से गर्म रखते है और बंद गले को खुलने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में।

लेमनग्रास

लेमनग्रास शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसकी मदद से जुकाम को ठीक किया जा सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो जुकाम को ठीक करने के साथ खांसी, वायरल आदि को भी ठीक करने में मदद करती है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो खांसी और शरीर गले के दर्द को भी दूर करता हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है और इसके पत्तों को पीस कर गुड़ के साथ हल्का गर्म करके लें। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट पहुंचती है और जुकाम भी ठीक होता है।

मुलेठी

मुलेठी औषधियों गुणों से भरपूर होती हैं। इसके इस्तेमाल से जुकाम को आसानी से ठीक किया जा सकता है। मुलेठी फ्लो के लक्षणों को कम करके शरीर के दर्द को भी कम करती है। इसके सेवन से बंद गले की समस्या भी आसानी से ठीक होती है। मुलेठी शरीर को गर्म करके जुकाम को आसानी से ठीक करती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 से 2 मुलेठी को पीस लें। पिसी हुई मुलेठी को  2 गिलास पानी में पकाएं। जब पानी अच्छे से पक जाएं और मिश्रण गाढा हो जाएं, तो गुनगुना होने पर इसे बॉटल में भरे। अब रात को सोने से पहले 1 चम्मच सिरप में शहद की कुछ बूंदे डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को पी लें। मुलेठी पुराना जुकाम को भी आसानी से दूर करेगी।

mulethi

तेजपत्ता

तेजपत्ता शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर भी गर्म रहता है। तेजपत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं, ये शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। जुकाम को ठीक करने के लिए तेजपत्ता की चाय बनाकर पी जा सकती है। ये जुकाम को ठीक करने के साथ खांसी दूर करने में मदद करेगी

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं दूध और हल्दी, मिलेगा गोल्डन ग्लो

नीलगिरी

नीलगिरी शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए नीलगिरी के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब इस पानी से भाप लें। ऐसा करने से जुकाम से राहत मिलेगी और बंद गला और खांसी में भी आराम मिलेगा।

काली मिर्च

काली मिर्च अधिकतर घरों में पाई जाती हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ जुकाम, सीने में जकड़न और शरीर के दर्द को भी आसानी से दूर करेगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 काली मिर्च को पीस लें। अब इसमें शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसको लेने से जुकाम ठीक होने के साथ कफ की समस्या भी आसानी से  दूर होगी।

जुकाम को ठीक करने के लिए इन आयुर्वेदिक हर्ब्स की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer