Feeling Tired After Waking up: थकान और कमजोरी का अनुभव होना बेहद आम है। जब आप किसी दिन ज्यादा काम कर लेते हैं, तो अगली सुबह उठते ही थकान महसूस हो सकती है। लेकिन कई लोगों को रोज सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। इस स्थिति को मेडिकल टर्म में डाइसेनिया कहा जाता है। इस दौरान व्यक्ति सुबह बिस्तर से उठने में दिक्कत होती है। इस दौरान उन्हें नींद की कमी और थकान का अनुभव होता है। अगर आपको भी रोज सुबह उठते ही थकान महसूस हो, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। यह संकेत गंभीर बीमारियों का भी हो सकता है। फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जानते हैं सुबह उठते ही थकान महसूस होना किन बीमारियां का संकेत होता है
थकान लगना है इन बीमारियों का संकेत- Feeling Tired After Getting up Sign of These Diseases in Hindi
1. स्लीप डिसऑर्डर
अगर आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या है, तो सुबह उठते समय थकान महसूस हो सकती है। स्लीप डिसऑर्डर कई तरह के होते हैं। स्लीप डिसऑर्डर होने पर नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से थकान लग सकती है। स्लीप एपनिया इसका एक कारण हो सकता है। इसलिए अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
2. दिल की बीमारियां
सुबह उठते ही थकान महसूस होना, दिल की बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। जब किसी व्यक्ति को दिल की कोई बीमारी होती है, तो उसे सुबह उठने में मुश्किल हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल या कोई अन्य हृदय रोग, थकान का कारण बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको रोज सुबह थकान रहती है, तो अपने हार्ट की जांच जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने पर लगे थकान तो आजमायें ये उपाय
3. क्रोनिक फटीग सिंड्रोम
क्रोनिक फटीग सिंड्रोम, सुबह उठते ही होने वाली थकान का एक कारण हो सकता है। जब आपको लगातार 6 महीने तक थकान बनी रहती है, तो इसे क्रोनिक फटीग के रूप में जाना जाता है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इस संकेत को आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
4. डिप्रेशन
डिप्रेशन और थकान के बीच गहरा संबंध होता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति डिप्रेशन में होता है, तो उसके लिए रात में सोना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उसकी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से सुबह उठने पर उसे थकान का अनुभव हो सकता है। अगर आप तनाव या स्ट्रेस में रहते हैं, तो इनसे बचने के लिए रोज सुबह योग और मेडिटेशन जरूर करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- पूरा दिन थकान से बचने के लिए क्या खाएं? डायटीशियन से जानें 5 फूड्स
5. थायराइड डिसऑर्डर
थायराइड रोगी को सुबह उठते ही थकान का अनुभव हो सकता है। खासकर, जिन लोगों को हाइपोथायरायडिज्म है, वे थकान का सामना कर सकते हैं। अगर थायराइड का समय पर इलाज न किया जाए, तो इससे शरीर में थकान और कमजोरी बनी रह सकती है।