Doctor Verified

सुबह उठते ही महसूस हो ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप

अगर आपको सुबह उठने के बाद ये लक्षण महसूस हो, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये आपके अनहेल्दी होने का संकेत हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठते ही महसूस हो ये 5 लक्षण, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप


Unhealthy Morning Symptoms: हम सभी हमेशा स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहना चाहते हैं। लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से अधिकतर लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम इन दिक्कतों को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में जब दिक्कत बढ़ जाती है, तब बीमारी का पता चलता है। लेकिन हमारा शरीर इन बीमारियों के शुरुआती संकेतों को हमें दिखाता रहता है। ऐसे ही कुछ संकेत हमें सुबह उठने के बाद भी नजर आते हैं, जो किसी बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। तो आइए,  फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन से जानते हैं इन लक्षणों के बारे में-  

1. गला सूखना

अगर आपको सुबह उठने के बाद गला सूखा हुआ महसूस होता है, तो यह आपके अनहेल्दी होने का एक लक्षण हो सकता है। यह डायबिटीज का एक आम संकेत होता है। डायबिटीज रोगियों में यह लक्षण अक्सर देखने को मिलता है। इसके अलावा, गला सूखने का मतलब डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। इस स्थिति में आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। वहीं, सुबह उठने के बाद भी पानी पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ये 5 संकेत बताते हैं स्वस्थ नहीं हैं आप, जानें खुद को हेल्दी रखने के तरीके

tiredness

2. थकान महसूस होना

आराम करने और सोने के बाद हम सभी को रिलैक्स महसूस होता है। सोने के बाद सारी थकान दूर हो जाती है और शरीर को अच्छा महसूस होता है। लेकिन कई लोगों को रात में सोने के बावजूद भी सुबह उठने पर थकान महसूस होने लगती है। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद रोजाना थकावट महसूस हो, तो यह आपके अस्वस्थ होने का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। 

3. उल्टी और जी मिचलाना

अगर आपको सुबह उठने के बाद उल्टी या जी मिचलाने जैसी समस्याएं होती हैं, तो ये भी आपके अस्वस्थ होने के संकेत हो सकते हैं। जिन लोगों को सुबह-सुबह उल्टी या जी मिचलाने की समस्या होती है, उन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यह अपच, गैस और एसिडिटी के संकेत हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको लंबे समय से ये दिक्कत हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें- टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आने पर भी शरीर में दिखें ये 7 संकेत, तो समझ जाएं स्वस्थ नहीं हैं आप

4. पेट साफ न होना

रोज सुबह पेट साफ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई लोगों को सुबह पेट साफ करने में मुश्किल होती है। ऐसा तब होता है, जब पाचन खराब होता है। अगर आपका भी सुबह पेट साफ नहीं हो पाता है, तो यह भी आपके स्वस्थ न होने का एक संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से कब्ज की दिक्कत बनी हुई है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में फाइबर शामिल करें। साथ ही, रोज सुबह-शाम खाने के बाद वॉक जरूर करें।

5. सुन्नपन महसूस होना

अगर सुबह उठते ही आपको झुनझुनाहट या सुन्नपन महसूस हो, तो इसे अनदेखा न करें। यह डायबिटीज का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज में रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंच जाता है। इसकी वजह से नसों को नुकसान पहुंचता है और झुनझुनाहट की दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

Read Next

इमोशंस कैसे करते हैं आपकी सेहत को प्रभावित? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer