Fatty Liver Pain in Hindi: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। यह भोजन और पेय पदार्थों से पोषक तत्वों को प्रोसेस करने का काम करता है। साथ ही, रक्त से हानिकारक पदार्थों को फिल्टर करता है। इसलिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को तरह-तरह के लिवर रोगों का सामना करना पड़ता है। इसमें फैटी लिवर रोग भी शामिल है। आपको बता दें कि जब लिवर में एक्सट्रा फैट जमा हो जाता है, तो इसी स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। इस स्थिति में लिवर में सूजन हो जाती है, जो कई जटिलताओं का कारण बन सकती है। दरअसल, लिवर में कुछ मात्रा में फैट पाया जाता है, लेकिन जब फैट की मात्रा अधिक होती है, तो यह एक समस्या बन जाती है। फैटी लिवर रोग होने पर व्यक्ति को मतली, भूख न लगने, वजन कम होगा, पीली त्वचा, थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों से परेशान होना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, फैटी लिवर रोग से पीड़ित व्यक्ति को शरीर के कई हिस्सों में दर्द का अनुभव भी हो सकता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं फैटी लिवर में दर्द कहां-कहां होता है? (Fatty Liver me Dard Kaha Hota Hai)
फैटी लिवर में दर्द कहां होता है?- Fatty Liver Pain in Hindi
1. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
अगर किसी व्यक्ति को फैटी लिवर की समस्या है, तो उसे पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का अनुभव हो सकता है। खासकर, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में यानी पसलियों के नीचे दर्द हो सकता है। इसलिए अगर आपको लगातार पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें- पीसीओएस (PCOS) और फैटी लिवर के बीच क्या संबंध है? जानें एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं ये रोग
2. पैरों में दर्द
फैटी लिवर की वजह से पैरों और जोड़ों में सूजन होने लगती है। इसकी वजह से आपको पैरों में दर्द का अहसास हो सकता है। कभी-कभार पैरों में दर्द होना आम है, लेकिन अगर आपको लगातार पैरों में दर्द रहे तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
3. कंधों में दर्द
वैसे तो कई वजहों से कंधों में दर्द हो सकता है। लेकिन फैटी लिवर भी कंधों में दर्द का एक कारण बन सकता है। फैटी लिवर की समस्या वाले व्यक्ति को दाएं कंधे में दर्द हो सकता है। दरअसल, बढ़ा हुआ लिवर उन नर्व को स्टिमुलेट करता है, जो कंधों की नसों से जुड़े होते हैं। ऐसे में फैटी लिवर की वजह से दर्द हो सकता है। इसलिए कंधों के दर्द को नरअंदाज करने की भूल बिल्कुल न करें।
इसे भी पढ़ें- बच्चों को भी हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
फैटी लिवर रोग होने पर पेट के ऊपरी हिस्से, पैरों और कंधों में दर्द हो सकता है। अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है, तो डॉक्टर इसका इलाज जरूर करवाएं। फैटी लिवर रोग गंभीर हो सकता है, इसलिए इसके लक्षणों को बिल्कुल भी अनदेखा न करें।