शारदीय नवरात्रि में अधिकतर लोग व्रत रखते है। ऐसे में कई लोग व्रत के दौरान ऑफिस भी जा रहे होते है। व्रत के दौरान ऑफिस जाने पर कमजोरी न हो इसके लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से आपका पेट भी भरा रहेगा। नवरात्र के व्रत ऑफिस जाने के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को एनर्जी दें और साथ में पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसे में नवरात्रि में इन 5 चीजों का अवश्य सेवन करें।
साबूदाना
साबूदाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साबूदाना शरीर को इस्टेंट एनर्जी देता है। व्रत में साबूदाना खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है। आप साबूदाने की खीर,वडा और खिचड़ी आसानी से बना सकते है। साबूदाना शरीर के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। साबूदाना प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
आलू
आलू लोगों को काफी पसंद होते है। लेकिन कई बार हम इसे वजन बढ़ने के डर से नहीं खाते है। आलू को फ्राई करके नही बल्कि उबालकर खाएं। आलू उबालकर खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। साथ ही आपको एनर्जी भी मिलेगी। आलू में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- दिल को हेल्दी रखने में मदद करेंगी ये 5 सब्जियां
मखाना
मखाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मखाना मे प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत करता है। नवरात्रि में मखाना खाने से शरीर काफी देर तक भरा रहता है। ऑफिस में मखाने को आसानी से लेकर जाया जा सकता है। मखाना आसानी से पच भी जाता है। मखाना शरीर को एनर्जी से भरपूर रखता है।
मूंगफली
मूंगफली शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मूंगफली खाने से आपको एनर्जी मिलेगी। मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। मूंगफली खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
नारियल पानी
नारियल पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। नारियल पानी पीने से खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है। ऑफिस में नारियल पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- खजूर से बना गुड़ सेहत के लिए होता है बहुत फायदेमंद, जानें इसके 5 फायदे
नवरात्रि में इन चीजों के सेवन से शरीर हेल्दी रहता है। इन चीजों का सेवन आप ऑफिस में भी आसानी से कर सकते हैं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version