सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

सर्दियों में त्वचा में ड्राईनेस और डलनेस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में गुलाबी निखार पाने के लिए आप ये 4 फेस मास्क ट्राई कर सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए लगाएं ये 5 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका


Homemade face mask for pinkish glow in winter: सर्दियों का मौसम जितना देखने में सुहावना लगता है, उतना ही यह त्वचा की समस्याओं का कारण भी बन सकता है। वातावरण में शुष्क हवा चलने के कारण त्वचा में ड्राईनेस बढ़ने लगती है। इसके कारण चेहरे से निखार भी कम होने लगता है और स्किन बहुत डल नजर आने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में कुछ फेस मास्क तैयार करके आप सर्दियों में भी प्राकृतिक निखार पा सकते हैं। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए कौन से फेस मास्क लगाएं।

pinkish glow

सर्दियों में गुलाबी निखार पाने के लिए बनाएं ये 5 फेस मास्क- Homemade face mask for pinkish glow in winter

गुलाब और कच्चा दूध 

गुलाब और कच्चे दूध का फेस मास्क चेहरे पर गुलाबी निखार लाने में मदद कर सकता है। 

यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच बेसन मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।

चंदन और गुलाब 

चंदन और गुलाब का फेस मास्क इस्तेमाल करने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आएगा। चंदन त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है, तो वहीं गुलाब स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मददगार है। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच चंदन पाउडर लीजिए। अब इसमें कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर डालें और कच्चा दूध मिलाएं। इस मिक्सचर को चेहरे और गर्दन पर लगाकर थोड़ी देर रहने दें। 

इसे भी पढ़े- सर्दियों में स्किन पर लाएं गुलाबी निखार, घर में चुकंदर से तैयार करें ये 6 फेस पैक

चुकंदर का उबटन

चुकंदर का उबटन लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच कद्दुकस किया हुआ चुकंदर लीजिए। अब इसमें एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, एक चुटकी हल्दी और 2 चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

शहद और चुकंदर का फेस मास्क 

शहद और चुकंदर दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। शहद त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है, तो वहीं चुकंदर त्वचा पर गुलाबी निखार लाने में मदद करता है। 

यह फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच कद्दुकस किया हुआ चुकंदर लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल लीजिए। चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दीजिए। 

इसे भी पढ़े- सर्दियों में होंठों को बनाएं गुलाबी, अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर

अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो यह फेस मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच चुकंदर का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। 

इन फेस मास्क को इस्तेमाल करने से आप सर्दियों में गुलाबी निखार पा सकते हैं। अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। 

 

Read Next

त्वचा की कई समस्याएं दूर करता लाल मसूर दाल से बना प्राकृतिक स्क्रब, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

Disclaimer