Masoor Dal Scrub Benefits In Hindi: लाल मसूर दाल का सेवन तो हम सभी को बहुत पसंद होती है। यह दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही स्वास्थ्य लाभों से भरपूर भी होती है। यह दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स के साथ-साथ शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन बी, सी और फोलिक एसिड भी बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इस दाल में मौजूद ये सभी जरूरी पोषक तत्व शरीर के विभिन्न कार्य और बेहतर संचालन में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि मसूर दाल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं होती है, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए भी यह एक रामबाण उपाय साबित हो सकती है। मुंहासे, त्वची की सूजन और लालिमा को दूर करने में यह बहुत लाभकारी है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए इस दाल का सेवन ही नहीं, बल्कि बल्कि त्वचा पर सीधे तौर पर प्रयोग भी किया जा सकता है। लेकिन बहुत से लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि हेल्दी स्किन पाने के लिए मसूर दाल का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? वैसे तो आप मसूर दाल को चेहरे पर कई तरह से लगा सकते हैं, लेकिन इसे प्रयोग करने का एक आसान तरीका है इसका स्क्रब के रूप में प्रयोग करना। आप मसूर दाल की मदद से एक बेहतरीन प्राकृतिक स्क्रब तैयार कर सकते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको मसूर दाल स्क्रब बनाने की तरीका और इसे चेहरे पर लगाने के फायदे बता रहे हैं....
मसूर दाल स्क्रब कैसे बनाएं- How To Make Masoor Dal Scrub In Hindi
सबसे पहले रात को सोने से पहले मसूर दाल को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। उसके बाद अगले दिन दाल को थोड़ा नरम करने के लिए गैस पर उबाल लें। जब दाल नरम हो जाए तो इसे हल्का ठंडा होने दें और एक ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें 2-3 चम्मच शहद और पिसा हुआ ओटमील पाउडर मिलाएं। अंत में इसमें जैतून का डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स करें और आपका प्राकृतिक मसूर दाल से बना हुआ फेस स्क्रब तैयार है। आप इसे अपने रेगुलर फेस स्क्रब की तरह त्वचा को क्लीन करने के लिए यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो इस्तेमाल करें घर पर बना चिरौंजी फेस स्क्रब, निकल जाएंगे काले दाग-धब्बे
मसूर दाल फेस स्क्रब के फायदे- Masoor Dal Scrub Benefits In Hindi
- यह त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है और डेड स्किन साफ करता है।
- यह रूखी-बेजान त्वचा को कोमल बनाने और मॉइश्चराइज बनाने में मदद करता है।
- त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को साफ करता है।
- यह त्वचा के दाग-धब्बे और कालेपन को कम करता है।
- यह आपको प्राकृतिक रूप से साफ और दमकती त्वचा पाने में मदद करता है।
अगर आप भी एक साफ और दमकती त्वचा पाना चाहते हैं और इसके लिए एक प्राकृतिक उपाय ढूंढ रहे हैं, तो मूंग दाल से बना यह फेस स्क्रब ट्राई करके देखें।