पैर में सूजन एक आम समस्या है, कई लोगों को ठंड के दिनों में भी पैर में सूजन की समस्या होती है। अगर आपके पैर में सूजन हो रही है तो आप कुछ आसान एक्सरसाइज ट्राय कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है तो आपको चिकित्सा सहायता पर ही एक्सरसाइज ट्राय करना चाहिए। पैर में ज्यादा दबाव पड़ने के कारण सूजन आ सकती है या वजन ज्यादा होने के कारण भी कई बार पैर में सूजन आ जाती है। जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हें अक्सर पैर में सूजन की समस्या हो सकती है। अगर आपको किसी तरह की इंजरी है तो आपको पैर की एक्सरसाइज अवॉइड करनी चाहिए। इस लेख में हम तीन आसान एक्सरसाइज को करने का तरीका जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
image source:google
1. बट स्क्वीज़ एक्सरसाइज (Butt squeeze)
बट स्क्वीज़ एक्सरसाइज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- आप आराम से प्लेन सतह पर लेट जाएं।
- बट स्क्वीज़ करने के लिए आपको पैर को 90 डिग्री एंगल पर रखना है।
- बट स्क्वीज़ एक्सरसाइज को करने के लिए आपको बट को ऊपर की ओर उठाना है।
- आप बट स्क्वीज़ एक्सरसाइज को दिन में 3 बार 10 के सेट में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Year Ender: 2021 में इन फिटनेस ट्रेंड्स को लोगों ने खूब किया पसंद, 2022 में फिट रहने के लिए जरूर करें फॉलो
2. एंकल पंप्स (Ankle pumps)
image source:google
एंकल पंप्स एक्सरसाइज करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- एंकल पंप्स को करने के लिए आप पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
- आपको टोज़ को ऊपर की ओर रखें।
- एक बार एंकल को ऊपर की ओर लेकर जाएं।
- एक बार एंकल को नीचे की ओर करें।
- आप इस एक्सरसाइज को 30 बार रिपीट कर सकते हैं।
- आप दिन में 3 बार ये एक्सरसाइज रिपीट कर सकते हैं।
3. सिंगल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज (Single knee to chest)
image source:google
सिंगल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सिंगल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज करने के लिए आप प्लेन सतह पर लेट जाएं।
- आप अपने पैरों को फ्लैट पोजिशन में रखें।
- दूसरे पैर को आप या तो फ्लैट रख सकते हैं या मोड़ सकते हैं।
- आपको पैर को इस पोजिशन में रखना है कि बैक या कमर पर प्रेशर न पड़ें।
- एक पैर की एक्सरसाइज खत्म करने के बाद आप इन्हीं स्टेप को दूसरे पर रिपीट करें।
- आप इस एक्सरसाइज को 10 बार रिपीट कर सकते हैं।
- अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द है तो आप दिन में 3 बार रिपीट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- घुटने के आसपास चर्बी खराब करती है आपके पैरों की खूबसूरती, इसे कम करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज
पैर में सूजन है तो किन बातों का ध्यान रखें?
अगर आपके पैर में सूजन आ गई है तो इन बातों का खास ख्याल रखें-
- आपने अगर टाइज शूज़ या हील पहनें हैं तो उसे निकालकर पैरों को आराम दें।
- अगर आपके पैर में आए दिन सूजन होती है तो वजन नियंत्रित करें, ज्यादा वजन होने के कारण भी पैरों पर दबाव होता है।
- आप गरम पानी से पैरों की सिकाई भी कर सकते हैं।
- पैर की सूजन दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज करने जा रहे हैं तो पहले पैर को सर्कुलर मोशन में घुमाकर दर्द की जगह देख लें, अगर ज्यादा दर्द हो तो कसरत अवॉइड करें।
- पैरों में सूजन है तो मोज़े निकाल दें, पैर को बंधा हुआ रखने के कारण सूजन बढ़ सकती है।
अगर आपके पैर में ज्यादा सूजन है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें, लंबे समय तक सूजन होना किसी बीमारी या ब्लड क्लॉट का संकेत भी हो सकता है। ब्लड क्लॉट के कारण होने वाली सूजन 4 से 5 दिन से ज्यादा बनी रहती है, अगर ये लक्षण जल्द ठीक न हो तो आप चिकित्सा सलाह पर एक्स-रे करवा सकते हैं।
main image source:herstepp