Exercise Trends Through the Years: 2021 खत्म होने वाला है और साल 2022 कुछ दिनों में आने वाला है। नए साल के शुरुआत में फिटनेस फ्रीक (fitness freak) लोग पिछले साल के ट्रेंड्स देखकर अपनी फिटनेस जर्नी शुरू करने का प्लान बनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिटनेस ट्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें साल 2021 में लोगों से खूब पसंद किया (fitness trends 2021 in hindi)। साथ ही आने वाले नए साल (new year) में भी लोग इन फिटनेस ट्रेंड्स (fitness trends in hindi) को फॉलो कर सकते हैं। फिटने ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा से जानें साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स-
साल 2020 से ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लोगों ने आउटडोर वर्कआउट (outdoor workout) कम कर दिया है। अब अधिकतर लोग घर पर ही वर्कआउट, एक्सरसाइज (exercise at home) करना पसंद करते हैं। कुछ लोगों ने अपने घर की छत, गार्डन में ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है। इससे आप इंफेक्शन से बच सकते हैं, साथ ही समय की भी बचत होती है। साल 2021 में भी काफी हद तक ऐसा ही हुआ। साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-
साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स (top fitness trends 2021 in hindi)
साल 2021 में कई तरह के वर्कआउट, एक्सरसाइज ट्रेंड में रहे हैं।(What was the fitness trends for 2021)-
टॉप स्टोरीज़
1. वर्चुअल एक्सरसाइज क्लासेज (virtual exercise classes)
साल 2020 की तरह ही 2021 में भी वर्चुअल क्लासेज की काफी अहम भूमिका रही है। 2021 में आई कोरोना वायरस की दूसरी लहर (coronavirus second wave) की वजह से लोगों ने घर पर ही वर्कआउट (workout at home) करना शुरू कर दिया था। इस दौरान फिटनेस एक्सपर्ट्स ने ऑनलाइन क्लासेज का ट्रेंड निकाला, यह ट्रेंड लोगों के बीच बहुत चर्चित भी रहा। अधिकतर लोग ट्रेनर्स के साथ ऑनलाइन जुड़कर ही एक्सरसाइज, वर्कआउट करने लगे। सेलिब्रिटी ट्रेनर्स ने भी वर्चुअल क्लासेज में हिस्सा लिया। कोरोना वायरस का खतरा अभी भी दुनियाभर में मंडरा रहा है, ऐसे में इससे बचाव के लिए आप साल 2022 में भी वर्चुअल फिटनेस क्लासेज (virtual fitness classes in 2022) ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - New Year Resolution 2021: नए साल पर लें इन 8 आदतों को अपनाने का संकल्प
2. हाई इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (High Intensity Interval Training)
हाई इंटेनसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) कई सालों से फिटनेस ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। 2021 में भी लोगों ने इस ट्रेंड को काफी पसंद किया। आप चाहें तो साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं। इसे हिट ट्रेनिंग के नाम से भी जाना जाता है। हिट ट्रेनिंग वजन कम करने (HIIT for weight loss), मसल्स को मजबूत (hiit for weight loss for muscle) बनाने में काफी प्रभावी एक्सरसाइज है। इसे आप बिना किसी इक्विपमेंट के घर पर भी कर सकते हैं। आप चाहें तो जिम जाकर भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। हिट वर्कआउट वजन कम करने में मदद करता है।
3. फंक्शनल फिटनेस ट्रेनिंग (Functional Fitness Training)
हिट एक्सरसाइज की तरह की फंक्शनल फिटनेस ट्रेनिंग भी साल 2021 के फिटनेस ट्रेंड्स (Functional Fitness Training in 2021) में शामिल है। हेल्दी, फिट रहने के लिए इन एक्सरसाइज की प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। यह बॉडी वेट को मैनेज करने में काफी मदद करता है। यह एक तरह का फुल बॉडी वर्कआउट (full body workout) है, जिसे आप आसानी से घर पर भी कर सकते हैं। फिटनेस फ्रीक लोग साल 2022 में इसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकते हैं।
4. होम जिम (home gym)
2021 में लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने अपने घर में ही जगह के हिसाब से मिनी जिम बना लिया है। साल 2020 की तरह ही साल 2021 में भी यह फिटनेस ट्रेंड काफी फेमस हुआ है। आप चाहें तो ओमिक्रोन वैरिएंट (omicron variant) से अपना बचाव करने के लिए घर पर ही जिम सेटअप करवा सकते हैं। इससे आप अपने जिम में अपने अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं, साथ ही यह फिटनेस ट्रेंड आपका समय भी बचाएगा।
5. ग्रुप ट्रेनिंग (Group Training)
साल 2020 और 2021 में कई लोगों ने घर पर ही जिम बना लिया था। ऐसे में वे अपने अनुसार एक्सरसाइज या वर्कआउट करने लगे थे। लेकिन कुछ लोगों ने लंबे समय बाद ग्रुप ट्रेनिंग को अहमियत दी है। यह फिट रहने का एक आसान तरीका है। लेकिन अभी भी कुछ लोग ग्रुप एक्सरसाइज को करना पसंद नहीं करते हैं, इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण है। लेकिन फिर भी 2021 में इसका ट्रेंड रहा है। अगर साल 2022 में कोरोना के मामलों में गिरावट आए, तो आप भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।
6. आउटडोर एक्टिविटीज (Outdoor activities)
साल 2021 के शुरुआत में जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई थी, तो लोगों ने अपने घर पर ही जिम बना लिया और घर पर ही एक्सरसाइज करने लगे। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के मामलों में कमी आई, लोगों ने जिम जाना या बाहर जाना शुरू कर दिया। इसलिए 2021 में इनडोर एक्टिविटीज के साथ ही आउटडोर एक्टिविटीज का भी काफी ट्रेंड (outdoor activites trend) रहा। इससे आपको लोगों से मिलने का मौका मिलता है, आप फिट और हेल्दी (exercise for healthy and fit life) रहते हैं। साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - New Year Resolution 2022: इस नए साल लें हेल्दी स्किन पाने का संकल्प, रूटीन में शामिल करें ये 5 आदतें
7. डांस (Dance)
डांस भी एक तरह का वर्कआउट होता है। जो लोग रोजाना डांस करते हैं, वे हमेशा फिट और हेल्दी रहते हैं। साल 2021 में लोगों ने फिट रहने के लिए डांस को भी फिटनेस ट्रेंड के तौर पर यूज किया है। फिट रहने के लिए अधिकतर लोगों ने भांगड़ा, जुम्बा किया। ये दोनों तरह के डांस वजन कम (weight loss exercise) करने में काफी फायदेमंद है। डांस से वजन कम किया जा सकता है।
8. माइंड एंड बॉडी ट्रेनिंग (Mind and body training)
माइंड एंड बॉडी ट्रेनिंग भी साल 2021 में फिटनेस ट्रेंड रहा है। इस एक्सरसाइज को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस व्यायाम से शारीरिक और मानिसक शांति मिलती है। यह ओवरऑल हेल्थ के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसमें आप योग, पाइलेट्स, ब्रीदिंग एक्ससाइज, माइंडफुलनेस मेडिटेशन आदि कर सकते हैं। दिमाग, शरीर को शांत रखने और इन दोनों के बीच संतुलन बनाने के लिए आप साल 2022 में भी इस फिटनेस ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।
साल 2021 में ये सभी फिटनेस ट्रेंड फेमस रहे थे। लोगों ने खुद को फिट रखने के लिए इन फिटनेस ट्रेंड्स को आजमाया था। आप चाहें तो साल 2021 में भी इन ट्रेंड्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आप हमेशा फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रहेंगे।