HIIT Workout: 6 मिनट करें ये 4 एक्‍सरसाइज, कैलोरी बर्न होने के साथ पेट की एक्‍स्‍ट्रा चर्बी से मिलेगा छुटकारा

HIIT Workout: ये सभी एक्‍सरसाइज एक-एक करके 30-30 सेकेंड करने के बाद दोबारा फिर से दोहराएं। यानी इन चारों एक्‍सरसाइज को दो बार करनी है। इसे करने में महज आपको 6 मिनट का समय लगेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
HIIT Workout: 6 मिनट करें ये 4 एक्‍सरसाइज, कैलोरी बर्न होने के साथ पेट की एक्‍स्‍ट्रा चर्बी से मिलेगा छुटकारा

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग या एचआईआईटी (High-intensity interval training) वर्कआउट कोर को मजबूत बनाने के साथ-साथ हमारी मसल्‍स को भी स्‍ट्रॉग बनाता है। यह कैलोरी बर्न करने की सबसे बेहतरीन वर्कआउट माना जाता है। एचआईआईटी वर्कआउट के अंतर्गत कई एक्‍सरसाइज की जाती है। यह वजन कम करने की सबसे बेहतरीन एक्‍सरसाइज में से एक है। इस लेख में हम आपको 4 ऐसी हाई इंटेंसिटी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

 

माउंटेन क्‍लाइम्‍बर

कोर की मांसपेशियों और कंधों को मजबूत करने के लिए माउंटेन क्‍लाइम्‍बर एक्‍सरसाइज सबसे अच्छा विकल्‍प है। इसके अलावा, माउंटेन क्‍लाइम्‍बर एक्‍सरसाइज वसा कम करने में मदद करते हैं और एब्‍स को बनाने में मदद करते हैं। व्यायाम से शरीर में लचीलापन और रक्त संचार भी बढ़ता है। जब आप इसका अभ्यास करते हैं, तो यह आपके ऊपरी बांहों की मांसपेशियों, साथ ही साथ आपके कोर और आपके पैरों को संलग्न करता है। यदि आप उचित तरीके से इस एक्‍सरसाइज को करते हैं तो आप जल्द से जल्द परिणाम प्राप्त करते हैं। इसे आपको 30 सेकेंड करना है।

प्‍लैंक

प्‍लैंक एक्‍सरसाइज एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है जो आपको फिट रहने में मदद करती है। बैली फैट और कमर पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए भी प्लैंक जरूरी है। इसे करने के लिए कोहनी के और पैरों के सहारे पूरी बॉडी को समानांतर टिकाएं। इस स्थिति में आप 30 सेकेंड तक रहें। प्लैंक एक्सरसाइज कई तरह से कर सकते हैं जैसे फुल प्लैंक, एल्बो प्लैंक, हाफ प्लैंक आदि।

इसे भी पढ़ें: ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्‍सरसाइज, शरीर को मिलेगी मजबूती

जंप स्क्वैट्स

क्या आप जांघ और पैरों को शेप में चाहते हैं? जंप स्क्वैट्स आपके शरीर को टोन करने में मदद करते हुए क्वैड्स और काव्‍स को मजबूत बनाता है। इसे आपको 30 सेकेंड तक करना है। इसके बाद आपको आगे की एक्‍सरसाइज करनी है।

 

बर्पी 

बर्पी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह अभ्यास पूरे शरीर को संलग्न करता है और आपको जल्द से जल्द वांछित परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है। बर्पी का अभ्यास करना काफी आसान है लेकिन इस प्रक्रिया को दोहराना काफी कठिन है। इस अभ्यास का अभ्यास करने के लिए, अपने हाथों को फर्श पर रखते हुए स्क्वाट स्थिति में आएं। अब अपने पैरों को पीछे धकेलें, जबकि अपने आप को एक पुशअप में रखें। और जल्दी से अपने पैरों को स्क्वाट पोजिशन में लौटाएं, जबकि बाजुओं को ऊपर उठाएं। इसे भी 30 सेकेंड तक करना है। एक्‍सरसाइज से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य में होते हैं ये 5 सुधार, जानें क्‍या हैं ये

जैब्‍स (मुक्‍का)

ये एक्‍सरसाइज बड़े ही कमाल की है। इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए हवा में मुक्‍का मारना है। आपको सीधे खड़े रहते हुए सामने की तरफ मुक्‍का चलाना है। इसे आप 30 सेकेंड तक करें। 

ये सभी एक्‍सरसाइज एक-एक करके 30-30 सेकेंड करने के बाद दोबारा फिर से दोहराएं। यानी इन चारों एक्‍सरसाइज को दो बार करनी है। इसे करने में महज आपको 6 मिनट का समय लगेगा।

Read More Articles On Exercise & Fitness In Hindi

Read Next

COPD या सांस लेने में कठिनाई महसूस करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद है ये 3 एक्‍सरसाइज

Disclaimer