छोटी-सी मछली आपको दे सकती है लंबा स्वस्थ जीवन, स्टडी के बाद वैज्ञानिकों का दावा

जर्नल पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक सीमित मात्रा में छोटी मछली खाना आपको स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटी-सी मछली आपको दे सकती है लंबा स्वस्थ जीवन, स्टडी के बाद वैज्ञानिकों का दावा


Benefits of Eating Small Fish in Hindi: मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है। यह पंक्ति तो आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन क्या कभी आपने यह सुना है कि मछली आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दे सकती है। अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। हाल ही में जर्नल पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक नियमित तौर पर सीमित मात्रा में छोटी मछली खाना आपको स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद कर सकती है (Eating Small Fish can give Long and Healthy life)। इसके अलावा भी सेहत को मछली से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। 

वैज्ञानिकों ने किया दावा 

जापान में की गई इस स्टडी के बाद वैज्ञानिकों ने छोटी मछली और इंसान के लंबे जीवन के बीच संबंध होने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक छोटी मछलियों के सिर और हड्डियों में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हें खाने से शरीर के तकरीबन अंग हेल्दी रहते हैं, जिससे आपकी उम्र बढ़ती है। यानि नियमित तौर पर मछली को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप लंबे और स्वस्थ जीवनकाल की अपेक्षा कर सकते हैं। 

कौन सी मछली खाएं? 

छोटी मछलियां भी कई प्रकार की होती हैं। आपको हर छोटी मछली नहीं खानी है, बल्कि अटलांटिक कैपेलिन, ड्राइड यंग सार्डिन (Dried young sardines), यंग स्वीटफिश और small horse mackarel जैसी मछलियों का सेवन करना है। इस स्टडी में 80 हजार जापानियों को शामिल किया गया, जिसमें से 34 हजार पुरुष और 46 हजार महिलाओं को शामिल किया गया था। जिसके बाद छोटी मछलियों को सभी की डाइट का हिस्सा बनाया गया। इसके बाद महिलाओं में मौत का खतरा 32 प्रतिशत तक कम देखा गया। यही नहीं, इसे खाने के बाद पुरुषों में 28 प्रतिशत तक कैंसर होने का खतरा भी कम हुआ था। 

इसे भी पढ़ें - मछली खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है गंभीर नुकसान

छोटी मछली खाने के फायदे 

  • छोटी मछलियों में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। 
  • इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही हार्ट की बीमारियां होने की आशंका भी कम होती हैं। 
  • यह शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी फायदेमंद होती हैं। 
  • इससे शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। 

Read Next

Hyderabad Dengue Cases: हैदराबाद में बढ़े डेंगू और चिकनगुनिया के मामले, बच्चों में दिखे लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version