मछली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। मछली विटामिन डी और बी2 का भी अच्छा सोर्स होता है। मछली में कैल्शियम, आयरन, जिंक, आयोडीन, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। मछली खाने से शरीर को ताकत मिलती है और कई विटामिन्स की कमी भी दूर होती है। मछली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है। इसलिए कुछ लोगों को मछली का सेवन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं मछली किसे खानी चाहिए?
मछली किसे खानी चाहिए?- Who Should Include Fish in Diet in Hindi
1. ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों को
अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस के रोगी हैं, तो आपको मछली का सेवन जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की एक बीमारी है, जिसमें बोन डेंसिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में मछली खाने से शरीर हड्डियों को लाभ मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। मछली में विटामिन डी भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2. कमजोर याद्दाश्त वाले लोगों को
जिन लोगों की याद्दाश्त कमजोर है, उन्हें अपनी डाइट में मछली को जरूर शामिल करना चाहिए। मछली दिमाग और मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होती है। जब बढ़ती उम्र के साथ दिमाग कमजोर होने लगता है, तो इस स्थिति में मछली खाना फायदेमंद हो सकता है। मछली खाने से अल्जाइमर, डिमेंशिया और कमजोर याद्दाश्त जैसी दिक्कतें दूर होती हैं।
3. कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को
अगर आप हर वक्त कमजोरी या थकान का महसूस करते हैं, तो आप अपनी डाइट में मछली शामिल कर सकते हैं। मछली विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, इससे आपको ताकत मिलेगी। मछली में प्रोटीन, विटामिन डी और कई अन्य न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।
4. डिप्रेशन के रोगी
आजकल तनाव और डिप्रेशन की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी अक्सर ही खराब मूड, उदासी या डिप्रेशन जैसे लक्षणों का सामना करते हैं, तो आपके लिए मछली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो डिप्रेशन के लक्षणों से लड़ने में मदद कर सकता है।
5. विटामिन बी12 की कमी वाले लोगों को
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आपको मछली का सेवन जरूर करना चाहिए। मछली में विटामिन्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कमी को पूरा करते हैं। साथ ही, मछली खाने से विटामिन बी12 की कमी से होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलता है।