Health Benefits Of Apple: हाई ब्‍लड प्रेशर, कोलेस्‍ट्रॉल और हड्डियों को मजबूत बनाता है सेब, जानें 5 अन्‍य अद्भुत फायदे

Health Benefits Of Apple: फलों में सेब लगभग हर मौसम में आसानी से मिलने वाला फल है, जो कि कई फायदों से भरा हुआ है। दिन का 1 सेब ही आपको स्‍वास्‍थ्‍य के लिए चमत्‍कार है। हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने, वजन घटाने, डायबिटीज और हड्डियों को मजबूती देने (High Blood Pressure, Weight Loss, Diabetes and Bone Health) में सेब मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
  • SHARE
  • FOLLOW
Health Benefits Of Apple: हाई ब्‍लड प्रेशर, कोलेस्‍ट्रॉल और हड्डियों को मजबूत बनाता है सेब, जानें 5 अन्‍य अद्भुत फायदे


रोजाना का 1 सेब आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व देता है। सेब डाइटरी फाइबर, फ्लेवोनोइड, और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है। यही कारण है कि सेब कई खतरनाक बीमारियों, जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर, हाई ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। वैसे तो सेब सब लगभग सभी लोग खाते होंगे लेकिन इसे खाने के फायदे तब हैं, जब कि आप सेब को नियमित, सही समय और सही मात्रा में लें। आइए हम आपको बताते हैं कि यदि आप रोज का 1 या 2 सेब खाते हैं, तो आपको उससे क्‍या-क्‍या फायदे हो सकते हैं।  

ब्‍लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लिए सेब 

यदि आप रोजाना दिन का 1 या 2 सेब खाते हैं, तो यह आपके ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकता है। जिससे कि आपके हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा मिलता है। क्‍योंकि सेब में घुलनशील फाइबर होते हैं, जो खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा, सेब के छिलके में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने के लिए जाने जाते हैं।

कुछ अध्ययन बताते हैं कि अक्सर फ्लेवोनोइड के सेवन से स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है और ब्‍लड प्रेशर व एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में मदद मिलती है। 

हड्डियों की मजबूती 

कई अध्ययन के मुताबिक, सेब एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर है, जिस वजह से यह जिससे हड्डियों के घनत्व में वृद्धि और मजबूती बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में, जिन महिलाओं ने ताजे सेब को छिलके सहित सेवन किया, उनके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिली और उनमें उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों में कमजोरी और हड्डियों के रोगों का खतरा कम करने में मदद मिली। 

इसे भी पढें: हेल्दी लगने वाली ये 5 चीजें भी हो सकती हैं नुकसानदायक, जानें कब नहीं खाना चाहिए इन्हें

मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा

सेब न केवल आपके शारीरिक बल्कि मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद है। रोज का 1 रसीला सेब आपके मस्तिष्क को बढ़ावा देने और याददाश्‍त और अन्‍य मानसिक समस्‍याओं को रोकने में मदद कर सकता है। उम्र के साथ याददाश्‍त खोने और डिमेंशिया जैसी मानसिक गिरावट के प्रबंधन में सेब मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि यह फल अल्जाइमर और ऐसी अन्य मानसिक स्थितियों के जोखिम को कम कर सकता है और नियमित रूप से सेब खाने से आपकी संज्ञानात्मक क्षमताओं को सामान्य रूप से मदद मिल सकती है।

ब्‍लड शुुुुगर व डायबिटीज कंट्रोल करे 

सेब का नियमित सेवन अक्सर टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है। एक बड़े पैमाने पर अध्ययन से पता चलता है कि नियमित रूप से सेब खाने से टाइप -2 डायबिटीज का खतरा 28% तक कम हो सकता है। इसके अलावा सेब आपके ब्‍लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। 

इसे भी पढें: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है शतावरी, 3 तरीकों से खाएं कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

वजन घटाने में सहायक 

वजन कम करना आजकल बहुत से लोगों के लिए जी का जंजाल बना है। लेकिन हम आपको बता दें, अगर आप रोजाना नाश्‍ते में 2 सेब खाते हैं, तो यह आपकी वेट लॉस जर्नी को सफल करने में मदद करेगा। क्‍योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से हाई फाइबर और पानी की मात्रा होती है। इस तरह, सेब आपकी क्रेविंग को कम करता है और मोटापे से लड़ने और वजन घटाने में सहायता करता है। 

Read More Article On Healthy Diet In Hindi

Read Next

दूध पीने से पहले कभी न खाएं ये 5 फूड, आपकी सेहत पर पड़ सकता है भारी

Disclaimer