Weight Loss Tips: रात के खाने में खाएं ये 4 चीजें, पेट की चर्बी और वजन दोनों होंगे कम

खान-पान की चीजों पर ध्यान रखने न केवल हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो बल्कि जीवन को सही दिशा देने में भी फायदेमंद है। वजन बढ़ने के पीछे रात का भोजन भी एक अहम भूमिका निभाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Weight Loss Tips: रात के खाने में खाएं ये 4 चीजें, पेट की चर्बी और वजन दोनों होंगे कम


इस भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपने खान-पान को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। भूख लगने पर कुछ भी खा लेना या फिर बाहर बिकने वाले जंक फूड हमारी पहली पसंद होते हैं, जो न केवल वजन बढ़ाने और हमारी बीमारियों का प्रमुख कारण होते हैं। यही कारण है कि मौजूदा दौर में बहुत से लोगों के साथ-साथ बच्चे भी मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

ऐसे में हर इंसान के लिए अपने खान-पान की चीजों पर ध्यान रखना बेहद जरूरी हो गया है। खान-पान की चीजों पर ध्यान रखने न केवल हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो बल्कि जीवन को सही दिशा देने में भी फायदेमंद है। वजन बढ़ने के पीछे रात का भोजन भी एक अहम भूमिका निभाता है। दरअसल तेज रफ्तार से बदले हमारे रहन-सहन ने हमारे रोज के खान-पान के रूटीन को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण सुबह से लेकर रात का खाना सही समय पर नहीं हो पाता। बेफिजूल की खर्ची और खराब खान-पान की आदतों ने हमारे शरीर को बिगाड़ दिया है, खासकर रात के भोजन ने। क्योंकि रात का खाना खाने के बाद हमारा शरीर लंबे वक्त तक आराम की मुद्रा में चला जाता हैं, जिसके कारण हमें उसे पचाने में बेहद दिक्कत होती है और वजन बढ़ने लगता है। अगर आप बिगड़े खान-पान का शिकार हैं और आपका भी वजन बढ़ रहा है तो आप इन चार तरीकों से वजन पर काबू पा सकते हैं।

डाइट प्लान सबसे जरूरी

वजन घटाने में एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट प्लान भी बहुत जरूरी है। डाइट प्लान में सबसे जरूरी है कि हम क्या खाएं, क्या न खाएं और जितना जरूरी है उतना खाएं और कब खाएं। दरअसल डाइटिंग करने वाले बहुत से लोग वजन घटाने के लिए रात को खाना नहीं खाते। ऐसा करने से रात में नींद खुल जाती है और भूख लगने पर पेट भरने के लिए हम जंक फूड की ओर भागते हैं। इन फूड के कारण हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

इसे भी पढ़ेंः 20 मिनट रस्सी कूदने से घटेगा 500 ग्राम वजन, सोनाक्षी से सीखें रस्सी कूदने के फायदे

रात में खाएं चेरी और घटाएं वजन

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है और इस दौरान आप कुछ भी खा लेते हैं तो चेरी का सेवन करें। इससे न केवल आपको पेट भरने में मदद मिलेगी बल्कि अच्छी नींद भी आएगी। दरअसल चेरी में मेलाटोनिन हार्मोन पाया जाता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसके अलावा चेरी में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को दूर करते हैं।

दही और उबले अंडे

रात में दही खाना बेहद फायदेमंद है क्योंकि दही में प्रोटीन अधिक और शुगर की मात्रा कम होती है। दही में मौजूद प्रोटीन से पेट भी भर जाता है और मांसपेशियां भी सक्रिय रहती हैं। दही में पाया जाने वाला लीन प्रोटीन शरीर के फैट को कम करने में मदद करता है और वजन घटाने में भी मददगार है। इसके साथ ही अंडा भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अगर आप रात को खाने में उबला अंडा खाते हैं तो आप वजन घटाने में सफल हो सकते हैं। एक अंडे में मात्र 78 कैलोरी मौजूद होती हैं, जो वजन कम करने में बेहद फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ेंः बिना डाइटिंग के इन 8 तरीकों से आप आसानी से घटा सकते हैं वजन, जानें कैसे होगा ये मुश्किल काम

बादाम और फायबर युक्त अनाज

बादाम मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पांच ग्राम प्रोटीन और फाइबर आपको पूरी रात भूख नहीं लगने देता। बादाम शरीर की चर्बी कम करने वाले सुपरफूड के रूप में प्रख्यात है। बादाम हमारे शरीर से अतिरिक्त फैट घटाने में मदद करता है। इसके अलावा उच्च फाइबर युक्त अनाज में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पेट को भरा रखने और शरीर के फैट को घटाने में मददगार है।

Read More Articles on weight loss in hindi

 

Read Next

Lose Weight Fast: धनिया पत्तियों से बनी ये ड्रिंक पीकर घटाएं वजन और बर्न करें पेट की चर्बी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version