Doctor Verified

कान में अचानक दर्द हो तो क्या करें? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये 3 उपाय

How to stop immediate ear pain: कान हमारे शरीर का एक संवेदनशील अंग है, जो न केवल सुनने में मदद करता है बल्कि बैलेंस बनाए रखने में भी भूमिका निभाता है। यहां जानिए, कान के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
कान में अचानक दर्द हो तो क्या करें? तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये 3 उपाय


शरीर में कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो अचानक होते हैं और सहन करना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं में से एक है कान का दर्द। ये दर्द कभी-कभी इतना तेज होता है कि व्यक्ति की रात की नींद तक उड़ जाती है या रोजमर्रा के कामों पर ध्यान नहीं दे पाता। बच्चों से लेकर बड़ों तक किसी को भी कभी भी कान में दर्द की शिकायत हो सकती है। खासकर ठंड, स्विमिंग या इंफेक्शन के मौसम में यह समस्या आम हो जाती है। कई बार कान में दर्द के साथ-साथ सूजन, सुनने में कमी या हल्का बुखार भी हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर इसका कारण क्या है और इस दर्द से तुरंत राहत कैसे पाई जा सकती है।

दरअसल, कान दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि कान में इंफेक्शन, कान में मैल या वैक्स जमा होना, ठंडी हवा लगना, साइनस की दिक्कत या कभी-कभी गले या दांत की समस्या भी कान के दर्द की वजह बन सकती है। ऐसे में जब दर्द अचानक शुरू होता है तो लोग घबरा जाते हैं और तुरंत कोई आसान और कारगर उपाय खोजने लगते हैं जिससे राहत मिले। इस लेख में मेट्रो अस्पताल, नोएडा के डॉ. रजत पाराशर (Dr. Rajat Parashar, Consultant – ENT, Metro Hospital, Noida) से जानेंगे कि कान के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं और डॉक्टर से कब मिलें?

कान दर्द का तुरंत इलाज - What Is The Immediate Remedy For Ear Pain

यदि आपके कान में अचानक दर्द शुरू हो गया है और डॉक्टर से तुरंत मिलना संभव नहीं है, तो कुछ घरेलू उपाय अस्थायी (kaan ka dard kaise thik kare) राहत दे सकते हैं। लेकिन इन उपायों से राहत अस्थाई ही मिलेगी और आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Ear Barotrauma: फ्लाइट में होता है कान में दर्द? यह हो सकता है ईयर बैरोट्रॉमा का लक्षण, जानें कारण और इलाज  

1. गर्म सिकाई - Warm Compress

कान के पास गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सूजन में राहत मिलती है। गर्म पानी को बोतल में भरें, उसे तौलिये में लपेटें और 10-15 मिनट तक कान के पास रखें।

2. स्टीम थेरेपी

गर्म भाप लेने से नाक, गले और कान की नली खुलती है, जिससे दबाव कम होता है और राहत मिलती है। गर्म पानी में विक्स या तुलसी की पत्तियां डालकर स्टीम (Ear pain immediate remedy) लें।

इसे भी पढ़ें: क्या ठंड के कारण कान में दर्द हो रहा है? जानें राहत के लिए क्या करें

3. नमक का गरारा करें

कान में पानी या अन्य कोई तरल पदार्थ न जाने दें। नहाते समय कान को अच्छे से सूखा लें और गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर उससे गरारे करने से गले की सूजन कम होती है, जिससे कान के आसपास की सूजन और दर्द (ear pain relief in Hindi) में भी आराम मिलता है।

 quick remedy for ear pain

कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है?

  • अगर कान में तेज दर्द हो और 2-3 दिनों में आराम न मिले।
  • कान से पस निकलना या गंध आना।
  • सुनने में दिक्कत।
  • कान में दर्द के साथ बुखार आना।
  • बच्चे को कान दर्द हो और वह ज्यादा रो रहा हो।
  • कान दर्द के साथ चक्कर आना या मतली महसूस होना।

इन सभी स्थितियों में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि सही इलाज हो सके और समस्या बढ़ने से बचाई जा सके।

कान में दर्द होने की क्या वजह हो सकती है? - kaan ka dard kyu hota hai

कान दर्द कई वजहों से हो सकता है, जैसे कि कान में संक्रमण (Ear Infection) जो कि खासतौर पर बच्चों में आम होता है। इसके अलावा साइनस या गले का इंफेक्शन कान तक असर डाल सकता है। ईयर वैक्स (मैल) का जमाव, पानी भर जाना, तेज आवाज या प्रेशर और कभी-कभी दांत का दर्द भी कान में दर्द का कारण बन सकता है।

निष्कर्ष

कान दर्द एक आम लेकिन परेशान कर देने वाली समस्या है। इसका तुंरत इलाज संभव है लेकिन यदि दर्द बना रहे या बिगड़े, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। घरेलू उपाय सिर्फ अस्थायी राहत के लिए होते हैं। कान की सेहत बनाए रखने के लिए स्वच्छता और समय पर इलाज बेहद जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • क्या कान दर्द के लिए घरेलू नुस्खे सुरक्षित हैं?

    कुछ घरेलू उपाय जैसे गर्म पानी की भाप से राहत मिल सकती है, लेकिन हर स्थिति में ये उपाय कारगर नहीं होते। अगर दर्द दो दिन से ज्यादा बना रहे या बुखार/कान से पस निकले, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • क्या कान में दर्द सिर्फ इंफेक्शन के कारण होता है?

    नहीं, कान दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कान में वैक्स का जमना, दांत दर्द का असर, ठंडी हवा लगना, गले की सूजन या कान की सफाई में चोट लगना। सही कारण जानने के लिए डॉक्टर की जांच जरूरी होती है।
  • बच्चों में कान दर्द के लक्षण क्या होते हैं?

    छोटे बच्चों में कान दर्द की पहचान करना मुश्किल होता है। अगर बच्चा बार-बार कान को छूता है, रोता है, सोने में परेशानी होती है या बुखार आता है, तो यह कान दर्द का संकेत हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

 

Read Next

रात को नींद खुल जाए तो कैसे सोएं? जानिए मिड-नाइट इंसोम्निया दूर करने के तरीके

Disclaimer

TAGS