Doctor Verified

Ear Barotrauma: फ्लाइट में होता है कान में दर्द? यह हो सकता है ईयर बैरोट्रॉमा का लक्षण, जानें कारण और इलाज

ईयर बैरोट्रॉमा की समस्या ऊंचाई वाले इलाकों में जाने या फ्लाइट में जाने के दौरान होती है। इस आर्टिकल में ईयर बैरोट्रॉमा के बारे में विस्तार से जानेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ear Barotrauma: फ्लाइट में होता है कान में दर्द? यह हो सकता है ईयर बैरोट्रॉमा का लक्षण, जानें कारण और इलाज


Ear Barotrauma: पहाड़ी इलाकों पर जाना किसे पसंद नहीं होता है। अक्सर लोग छुट्टियां मनाने के लिए ऊंचाई वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को कान में दर्द का अनुभव होता है। साथ ही फ्लाइट में सफर करने के दौरान भी कानों में कुछ दर्द सा महसूस होता है। इसे ईयर बैरोट्रॉमा (Ear Barotrauma) कहते हैं। बैरोट्रॉमा पानी या वायु दाब में बदलाव के कारण होता है। ये ऊंंचाई पर चढ़ने के कारण होता है। फ्लाइट या पहाड़ी इलाकों पर अक्सर बैरोट्रॉमा की समस्या होने लगती है। आगे लेख में जानेंगे ईयर बैरोट्रॉमा के लक्षण, कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

ear barotrauma treatment

क्या होता है ईयर बैरोट्रॉमा?- What is Ear Barotrauma 

ईयर बैरोट्रॉमा यह एयर प्रेशर में बदलाव के कारण होता है। जब किसी ऊंची जगह पर जाते हैं तो कान में दर्द का अनुभव होने लगता है। ये पानी या वायु के दाब में बदलाव के कारण होता है। यही कारण है कि प्लेन या किसी पहाड़ी इलाके में जाने के दौरान कान में दर्द की शिकायत होने लगती है। 

ईयर बैरोट्रॉमा के लक्षण- Ear Barotrauma Symptoms 

ईयर बैरोट्रॉमा के लक्षण इस प्रकार हैं-

  • कान का दर्द
  • कान में घंटियां बजना महसूस होना
  • कान में दबाव महसूस होना
  • चक्कर आना
  • कान से या मध्य कान में रक्तस्राव
  • बहरापन

क्यों होता है ईयर बैरोट्रॉमा?- Cause of Ear Barotrauma

ईयर बैरोट्रॉमा होने का कारण हमारे कान की बनावट है। कान में मिडल ईयर, ईयर ड्रम के पीछे होता है। इसमें वातावरण जितना ही हवा का दबाव होता है। यह ईयर ड्रम के कंपन और सुनने के लिए जरूरी है। कान में इस दबाव का रखरखाव वेंटिलेशन ट्यूब यानी यूस्‍टेशियन ट्यूब द्वारा किया जाता है, जो नैसोफैरिंक्‍स और मध्‍य कान को आपस में जोड़ती है। जैसे ही किसी ऊंचाई वाली जगहों पर जाते हैं तो दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में वेंटिलेशन ट्यूब हवा के दबाव को बरकरार रखने में नाकाम रहती है और इस कारण कान में दर्द होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें- कान में दर्द होने पर क्या डालना चाहिए? जानें 5 सुरक्षित चीजें जो दिलाएंगी राहत

ईयर बैरोट्रॉमा का निदान- Ear Barotrauma Treatment

ईयर बैरोट्रॉमा वैसे तो एक आम समस्या है। यह सभी के साथ नहीं होती है। कुछ लोगों को ईयर बैरोट्रॉमा की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आपको इस समस्या से छुटकारा पाना है तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स आपनाने होंगे-

  • आप कैंडी का सहारा ले सकते हैं। इस दौरान आप कैंडी चूसें। 
  • उड़ान भरते समय विशेष इयर प्लग का उपयोग करना चाहिए। इससे भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • इसके अलावा अपनी नाक को भींचना चाहिए। 
  • मुंह बंद करना और फिर ऐसे व्यवहार करना जैसे कि आप अपनी नाक से सांस छोड़ने जा रहे हों। 
  • उड़ान भरते समय आप बार बार निगलने का अभ्यास करते रहें। ऐसा करने से ईयर बैरोट्रॉमा से छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपको इन टिप्स को फॉलो करके भी आराम नहीं लग रहा है। इसके अलावा अगर आपको ईयर बैरोट्रॉमा की ज्यादा परेशानी है तो आप इसके बेहतर इलाज के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूुलें। 

Read Next

पेट से जुड़ी ये समस्याएं हो सकती हैं किडनी डैमेज का संकेत, जानें बचाव

Disclaimer