कान में दर्द होने पर क्या डालना चाहिए? जानें 5 सुरक्षित चीजें जो दिलाएंगी राहत

कान दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
कान में दर्द होने पर क्या डालना चाहिए? जानें 5 सुरक्षित चीजें जो दिलाएंगी राहत

Ear Pain: सर्दियों में कान दर्द की परेशानी काफी आम है। खासतौर पर बच्चों में कान दर्द की परेशानी काफी ज्यादा देखी जा सकती है। इसका कारण कान के अंदर में चोट लगना, संक्रमण या फिर कान में पानी, शैंपू, इत्यादि रह जाना हो सकता है। वैसे तो कान दर्द की परेशानी गंभीर नहीं मानी जाती है, लेकिन इसमें काफी ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में कान दर्द की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। कान दर्द की परेशानी को कम करने के लिए आप घर में मौजूद कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में- 

कान दर्द हो तो क्या डालना चाहिए?

कान दर्द की परेशानी होने पर आप कुछ असरदार चीजें डाल सकते हैं, जिससे दर्द को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

1. लहसुन की कलियां और सरसों तेल

कान दर्द की परेशानी को कम करने के लिए लहसुन की कलियां और सरसों तेल काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच सरसों तेल को गर्म करें। अब इसमें लहसुन की कुछ कलियों को डालकर गर्म करें। इसके बाद जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। अब इस तेल को अपने कानों में डालें। इससे दर्द से आराम मिलेगा। 

2. कान दर्द होने पर कान में प्याज का रस डालें

कान दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए प्याज का रस डाल सकते हैं। इससे कान में संक्रमण बढ़ने का खतरा कम होता है। दर्द को कम करने के लिए 1 चम्मच प्याज का रस लें। इसे हल्का गर्म करें। इसके बाद इसे अपने कान में डालें। इससे कान दर्द की परेशानी दूर हो सकती है। 

3. अदरक का करें इस्तेमाल

अदरक से कान दर्द की परेशानी का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए अदरक का रस निकाल लें। अब इसकी कुछ बूंदें अपने कान में डाल लें। इसके अलावा अदरक के रस को ऑलिव ऑयल में मिक्स करके भी कान में डाल सकते हैं। इससे कान दर्द की परेशानी का इलाज किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - कान के पीछे दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

4. ऑलिव ऑयल कान में डालें

कान दर्द से छुटकारा पाने के लिए जैतून तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए जैतून तेल को गर्म कर लें। अब इसकी कुछ बूंदों को अपने कान में डाल लें। इससे कान दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

5. मेथी का बीज और गाय का दूध

कान दर्द की समस्या को कम करने के लिए मेथी के बीजों को अच्छे से पीस लें। अब इसमें गाय के दूध को मिक्स करें। इसके बाद इसकी कुछ बूंदों को अपने कान में डाल लें। इससे कान में संक्रमण का खतरा कम होता है। साथ ही दर्द से आराम मिल सकता है। 

कान दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन घरेलू चीजों को कान में डाल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कान में किसी भी चीज को डालने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। ताकि इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

 

Read Next

अपच और बदहजमी को ठीक करेगी अजवाइन, इन 4 तरीकों से करें सेवन

Disclaimer