पेस्टो एग क्या होते हैं? दिन की शुरूआत करने के लिए अंडे न्यूट्रिशियस होते हैं। इन्हें तैयार करना भी आसान होता है इसलिए लोग इसे झटपट बना लेते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर पेस्टो एग की रेसिपी वायरल हो रही है। जब भी लॉकडाउन आता है हमें इंटरनेट पर अलग-अलग रेसिपी वायरल होती दिखती है कभी डलगोना कॉफी तो कभी प्रॉफी और अब पेस्टो एग। लोग अपने-अपने अंदाज में रेसिपी बनाते और सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। पेस्टो एग का रंग आमतौर पर ग्रीन होता है क्योंकि उसे इटेलियन सॉस पेस्टो के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंडों को हॉफ फ्राय किया जाता है। पेस्टो एग की खासियत है कि इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पेस्टो एग नॉर्मल ऑमलेट या एग रेसिपी से अलग है। इसमें अंडों को पूरी तरह से कुक करने के बजाय उसमें सॉस का फ्लेवर एड किया जाता है।
पेस्टो एग क्या होता है? (What is Pesto Egg)
पेस्टो एग एक डिश है जिसमें फ्राइड अंडे को इटेलियन सॉस पेस्टो के साथ कुक करके बनाया जाता है। जिन लोगों को अंडा पसंद है उन्हें इसका स्वाद पसंद आएगा क्योंकि इसमें अंडे के साथ कई तरह की स्पाइसेस का आपको स्वाद आएगा। पेस्टो एग में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता इसलिए फिटनेस फ्रीक्स को भी इसकी रेसिपी पसंद आ रही है।
टॉप स्टोरीज़
पेस्टो एग का स्वाद कैसा होता है? (Taste of Pesto Egg)
पेस्टो एग डिश के टेस्ट की बात करें तो इसमें आपको तुलसी, लहसुन, चीज, ऑलिव ऑयल, मूंगफली का स्वाद आएगा। साथ ही फ्राइड अंडे का स्वाद उसके साथ मिक्स होकर बेहतरीन लगता है। आप इस डिश को ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। पेस्टो एक इटेलियन सॉस है जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Egg Salad: सेहत के लिए फायदेमंद होता है अंडे का सैलेड, डायटीशियन से जानें रेसिपी और एग सैलेड के 5 फायदे
पेस्टो एग बनाने का तरीका (Recipe of Pesto Egg)
सामग्री: अंडे, पेस्टो सॉस, नमक, काली मिर्च, सिसलिंग, ब्रेड
विधि
- 1. पेस्टो एग बनाने के लिए पैन को गरम करें।
- 2. पैन में तैयार की गई पेस्टो सॉस डालें।
- 3. जब सॉस गरम हो जाए तो उसमें अंडे तोड़कर डालें।
- 4. अंडे पर अपने पसंद की सिसलिंग, नमक और काली मिर्च डालें।
- 5. आप इसमें सब्जियां, चीज भी डाल सकते हैं।
- 6. आप इसे सैंडविच की तरह ब्रेड के साथ या बिना ब्रेड के खा सकते हैं।
पेस्टो सॉस बनाने का तरीका (Recipe Of Pesto Sauce)
सामग्री: पेस्टो सॉस बनाने के लिए आपको तुलसी, लहसुन, मूंगफली, चीज और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी।
विधि
- 1. पेस्टो सॉस बनाने के लिए मूंगफली को भून लें।
- 2. मिक्सी में चलाकर पेस्ट बना लें।
- 3. उसमें लहसुन, तुलसी, ऑलिव ऑयल और चीज डालकर चलाएं।
- 4. पेस्टो सॉस तैयार है। आप इसमें चिली फ्लैक्स भी डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Scrambled vs Boiled Eggs: अंडे खाने का सेहतमंद तरीका क्या है, तलकर या उबालकर? जानिए फैक्ट्स
कई तरह के फ्लेवर में बन सकते हैं पेस्टो एग (Pesto Egg Flavours)
- आप कई तरह से पेस्टो एग को कुक कर सकते हैं जैसे- एवोकॉडो और चिली फ्लैक्स की मदद से। जब आप अंडों को फ्राय कर लें तो उसे एवोकॉडो के साथ मिक्स करके चिली फ्लैक्स मिला दें और ब्रेड या टोस्ट पर रखकर खाएं।
- इसके अलावा आप पेस्टो एग में ब्रोकली और कॉर्न भी मिला सकते हैं। ब्रोकली और कॉर्न को गैस पर हल्का पकाकर अंडे के साथ मिक्स करके सैंडविच बनाकर खाएं।
- सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रेसिपी है पेस्टो एग और चेरी टोमैटो। इसके लिए आपको पेस्टो एग के साथ अलग से एक पैन में टमाटर को सौटे करना है, जब वो गल जाए तो उसमें नमक और काली मिर्च डालकर पेस्टो एग के साथ मिलाकर खाएं।
आप भी घर पर ये आसान रेसिपी जरूर ट्राय करें, पेस्टो एग को हेल्दी बनाने के लिए इसमें चीज का इस्तेमाल न करें और वाइट ब्रेड की जगह होल ग्रेन ब्रेड के साथ अंडों को खाएं।
Read more on Healthy Diet in Hindi