Expert

अंडा खाने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है? जानें 4 तरीके, जिनसे नहीं बढ़ेगा वजन

Healthy Egg: अंडे को खाकर वजन बढ़ता है, तो उसे कम मसाले और इंग्रीड‍िएंट्स के साथ पकाएं। जानें कुछ आसान तरीके ज‍िससे हेल्‍दी एग रेस‍िपी बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडा खाने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है? जानें 4 तरीके, जिनसे नहीं बढ़ेगा वजन


Healthy Ways to Eat Egg: अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। अंडा खाकर शरीर को भरपूर एनर्जी म‍िलती है। ले‍कि‍न लोग गलत तरीके से अंडा खाते हैं ज‍िसके कारण यह वेट गेन का कारण बन जाता है। कुछ लोग अंडे को फ्राई करके या उसमें ढेर सारे मसाले डालकर पकाते हैं, ज‍िसके कारण रेस‍िपी की कैलोरीज बढ़ जाती हैं। जबक‍ि अंडे को आप वेट लॉस के ल‍िए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो अंडे को स्‍नैक्‍स या नाश्‍ते में शाम‍िल कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे अंडा खाने के कुछ हेल्‍दी तरीके। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।              

अंडा खाने के हेल्‍दी तरीके- Healthy Ways to Eat Egg 

healthy egg recipe

1. उबला हुआ अंडा- Boiled Egg

अंडे को करीब 6 म‍िनट तक उबालें। उबले हुए अंडे में फैट या तेल की मात्रा नहीं होती है। यह प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत है। उबले हुए अंडे को एक होल ग्रेन टोस्‍ट के साथ खा सकते हैं। उबले हुए अंडे के साथ ताजा सब्‍ज‍ियां भी खा सकते हैं। एक उबले हुए अंडे में करीब 78 कैलोरीज होती हैं।  

2. पोच्ड अंडा- Poached Egg

अंडा पोच (Poach) करना मतलब अंडे को फोड़कर गर्म पानी में उबालना। पोच्‍ड अंडे को, एग कुक करने का सबसे हेल्‍दी तरीका माना जाता है। पोच्‍ड अंडा जल्‍दी बन जाता है। इस अंडे में एग योक भी रहता है। पोच्‍ड एग में करीब 72 कैलोरीज होती हैं। पोच्‍ड एग को आप टोस्‍ट और सब्‍ज‍ियों के साथ खा सकते हैं। 

3. बेक्‍ड अंडा- Baked Egg

हेल्‍दी तरीके से अंडा खाना चाहते हैं, तो बेक्‍ड एग खा सकते हैं। बेक्‍ड अंडे को आप सब्‍ज‍ियों के साथ, रोटी और ब्रेड के साथ खा सकते हैं। कुछ लोग बेक्‍ड अंडे में चीज डाल देते हैं। लेक‍िन अगर आप हेल्‍दी तरीके से अंडा खाना चाहते हैं, तो चीज का इस्‍तेमाल न करें। एक बेक्‍ड अंडे में करीब 72 कैलोरीज होती हैं।

4. अंडा भुर्जी- Scrambled Egg

egg bhurji recipe

अंडे भी भुर्जी बनाकर खाना भी एक हेल्‍दी तरीका है। नाश्‍ते में आप अंडा भुर्जी खा सकते हैं। ताजी सब्‍ज‍ियों के साथ अंडा भुर्जी और एक होल ग्रेन ब्रेड या रोटी खा सकते हैं। एक अंडे की भुर्जी में करीब 90 कैलोरीज होती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्‍या पूरे द‍िन केवल अंडे खाए जा सकते हैं? डाइट‍िश‍ियन से जानें ज्यादा अंडे खाने के नुकसान

अंडे को पकाते समय न करें ये गलत‍ियां- Wrong Ways Of Cooking Egg 

अंडे को वेट लॉस डाइट में शाम‍िल करना है, तो कुक‍िंग मेथड को बदल दें। अंडे को पकाने के ल‍िए ये तरीका अपनाएं- 

  • अंडे को पकाने के ल‍िए लो स्‍मोक प्‍वॉइंट वाले तेल का इस्‍तेमाल न करें। कोकोनट या एवोकाडो ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 
  • अंडे को ज्‍यादा पकाने से बचना चाह‍िए, वरना उसके पोषक तत्‍व खत्‍म हो जाते हैं। 
  • अंडे में चीज, क्रीम या सॉस आद‍ि को शाम‍िल न करें, इससे फैट की मात्रा बढ़ जाती है।
  • अंडे को ज्‍यादा मसालों के साथ न पकाएं, इससे रेस‍िपी में कैलोरीज ज्‍यादा हो जाती हैं।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

फ्रिज में रखने पर घट जाते हैं इन 5 फूड्स के पोषक तत्व, आप तो नहीं करते ये गलती

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version