ज्यादा सोंठ खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें सोंठ की तासीर

Dry Ginger Side Effects in Hindi: सोंठ को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए सोंठ खाना नुकसानदायक हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा सोंठ खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें सोंठ की तासीर


Dry Ginger Side Effects in Hindi: सोंठ का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। सोंठ, अदरक को सूखाकर बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल काढ़ा, चाय या फिर सब्जी आदि में किया जाता है। सोंठ विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो सोंठ में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, तो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को सोंठ खाने से नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए, जानते हैं सोंठ खाने के नुकसान क्या है (Side Effects of Eating Dry Ginger)? और सोंठ की तासीर क्या होती है? (Sonth ki Taseer Kaisi Hoti Hai)

सोंठ खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Dry Ginger

वैसे तो सोंठ खाना फायदेमंद होते हैं, लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में सोंठ खाते हैं, तो इससे सेहत को कुछ नुकसान भी पहुंच सकता है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा का आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें सोंठ खाने के नुकसान-

1. खोंठ खाने से डायरिया हो सकता है

अगर आप सोंठ को रोजाना अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। सोंठ का ज्यादा सेवन करने से डायरिया का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको सोंठ खाने के बाद बार-बार फ्रेश होने जाना पड़ता है, तो इसका सेवन कम कर दें। डायरिया की वजह से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- सोंठ और अदरक: जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद

sonth side effects

2. सीने में जलन कर सकता है सोंठ

अदरक की तरह ही सोंठ की तासीर भी बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में सोंठ का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी में गर्मी पैदा हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार अधिक सोंठ खाने से शरीर में पित्त बढ़ सकता है। इसकी वजह से आपको सीने और पेट में जलन हो सकती है।

3. पेट में गैस बना सकता है सोंठ

सोंठ को पेट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में सोंठ का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की समस्याएं पैदा हो सकती है। जी हां, सोंठ का ज्यादा सेवन पेट में गैस और एसिडिटी को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको पहले से ही गैस या एसिडिटी है, तो सोंठ को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

4. मुंह में छाले कर सकता है सोंठ

ज्यादा सोंठ खाने से मुंह में छाले भी हो सकते हैं। दरअसल, सोंठ की तासीर गर्म होती है। जब सोंठ को अधिक मात्रा में खाया जाता है, तो इससे गर्मी बढ़ती है और मुंह में छाले हो सकते हैं। अगर आपको अकसर ही छाले रहते हैं, तो सोंठ के सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सोंठ और अजवाइन के फायदे, जानें सेवन का तरीका

5. त्वचा में रैशेज का कारण बन सकता है सोंठ

सोंठ का अधिक सेवन त्वचा के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में सोंठ खाने से त्वचा में रैशेज, रेडनेस और चकत्ते आदि की समस्या हो सकती है। दरअसल, सोंठ गर्म होता है और इसे खाने से पित्त बढ़ सकता है। इसलिए अधिक सोंठ खाने से पित्त बढ़ने के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसमें त्वचा पर दाने और रैसेज हो सकते हैं।

सोंठ की तासीर क्या है?- Sonth ki Taseer Kaisi Hoti Hai

सोंठ, अदरक का सुखाया हुआ रूप होता है। इसे अदरक को सूखाकर ही बनाया जाता है। इसलिए अदरक की तरह ही सोंठ की तासीर भी बेहद गर्म होती है। सोंठ की गर्म तासीर की वजह से आपको इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

Sonth ke Nuksan: सोंठ खाने से डायरिया, सीने में जलन, पेट में गैस या एसिडिटी, त्वचा में रैशेज औ मुंह जैसे साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। इसलिए आपको सोंठ का सेवन अधिक मात्रा में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो सोंठ का सेवन करने से बचें।

Read Next

तुलसी के बीज (Sabja Seeds) से दूर हो सकती हैं शरीर की ये 5 समस्‍याएं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version