चिकन के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें, शरीर को पहुंचता है बेहद नुकसान

हम चिकन के साथ कई चीजों का सेवन करते हैं लेकिन हम उन चीजों के बारे में इतना नहीं जानते, जितना कि चिकन के बारे में। उन चीजों के साथ चिकन का सेवन हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ये हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से असर डालती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चिकन के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें,  शरीर को पहुंचता है बेहद नुकसान


इस भागदौड़ भारी जिंदगी और व्यस्त जीवनशैली में अक्सर लोग कुछ भी खा लेते हैं और बाद में उसके नुकसान से जूझते हैं। चाहे वह कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं हो, ऑफिसों में काम करने वाले युवा पेशेवर या फिर जिम में अपनी बॉडी को टोन करने की इच्छा वाले पुरुष-महिलाएं सभी चाहते हैं कि उन्हें भूख लगे तो तुरंत खाना मिल जाए चाहे वे हमारी सेहत के लिए कितना ही नुकसानदेह क्यों न साबित हो। इन्हीं सबमें से एक चीज है चिकन, जो खाने में तो बेहद ही स्वादिष्ट होता है साथ ही इसमें पाए जाने पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने का काम करते हैं। लेकिन अक्सर हम चिकन के साथ कई चीजों का सेवन करते हैं लेकिन हम उन चीजों के बारे में इतना नहीं जानते, जितना कि चिकन के बारे में। उन चीजों के साथ चिकन का सेवन हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अगर आप भी यहीं सोच रहे हैं कि चिकन के साथ ऐसी कौन सी चीजें खाने पर हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है तो हम आपको ऐसी तीन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से असर डालती हैं।

चिकन के साथ ये तीन चीजें खाने पर स्वास्थ्य को पहुंचता है नुकसान

दही

अगर आप चिकन खा रहे हैं तो उस वक्त भूलकर भी चिकन न खाएं क्योंकि चिकन में गर्म तत्व पाएं जाते हैं जबिक दही एक डेयरी उत्पाद। दरअसल दही पेट में ठंडापन लाता है और चिकन हमारे शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करता है। जब भी दोनों को साथ खाया जाता है तो दोनों के तत्व आपस में मिल जाते हैं, जिसके कारण पाचन क्रिया पर असर पड़ता है और हमें पेट संबंधी विकारों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ेंः पैरों में आए ये 6 बदलाव हैं इन गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

मछली

चिकन और मछली दोनों ही खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और दोनों में ही भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि दोनों में अलग-अलग प्रकार का प्रोटीन होता है। जब भी दोनों को एक साथ खाया जाता है तो ये हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और हमारे शरीर को बेहद नुकसान पहुंचाता है। इसलिए जहां तक संभव हो भूलकर भी चिकन के साथ मछली का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ेंः इन 5 फूड में होता है केले से ज्यादा पोटेशियम, जानें किस फूड में सबसे ज्यादा होती है मात्रा

दूध

कभी भी किसी को भूलकर भी चिकन खाते वक्त दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। दोनों के एक साथ सेवन से हमारे शरीर में रिएक्शन होता है,  जिस कारण से शरीर पर सफेद दाग-धब्बे आ जाते हैं और इस स्थिति से बाहर निकल पाना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए कभी भी चिकन के साथ दूध न पीएं।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

शरीर की बदबू भी खोलती है आपके स्वास्थ्य से जुड़े राज, इन 5 अंगों की बदबू को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version