What Foods Should Not Pair With Tea in Hindi : देशभर में चाय लवर्स की कोई कमी नहीं है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिनकी चाय पिए बिना दिन की शुरुआत ही नहीं होती है। वहीं, कई लोग ऐसे होते हैं, जिनका चाय पिए बिना सुबह के समय प्रेशर नहीं बनता है। यही कारण है कि लोग चिलचिलाती गर्मी में भी दो समय की चाय पीते हैं। अब चाय के साथ कोई स्नैक या कुछ और छोटा-मोटा न खाया जाए, तो मन नहीं भरता है। ऐसे में लोग चाय पीते समय कई तरह के स्नैक्स आदि का सेवन करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि जिस तरह चाय का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, ठीक उसी तरह चाय के साथ खाए जाने वाले स्नैक्स का सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आमतौर पर लोग चाय के साथ करते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। इस बारे में डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शालिनी सिंघल ने बताया है।
चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?- What Not to Eat with Tea in Hindi
बिस्किट्स न खाएं
आपको चाय के साथ बिस्किट्स खाने से बचना चाहिए। इसमें शुगर फ्री बिस्किट्स से लेकर कुकीज तक, सभी शामिल हैं। आपको चाय के साथ इनका सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए। इनमें कैलोरी हाई होती है, कई सारे प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल और न्यूट्रिशन वैल्यू जीरो होती है। साथ ही, चाय में कैफीन होता है और बिस्कुट में शुगर होता है, यह कॉम्बिनेशन शरीर में चर्बी बढ़ा सकता है।
टोस्ट या रस्क न खाएं
आपको चाय के साथ टोस्ट और रस्क का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। ऐसे में डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। रस्क में मौजूद ट्रांस फैट्स और एडिटिव्स शरीर के मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालते हैं। इसके साथ ही, रस्क को दोबारा बेक किया जाता है, जिससे पोषक-तत्व कम हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में चाय के साथ टोस्ट खाने के हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
बाजार से लाए हुए ढोकले न खाएं
बाजार से लाए हुए ढोकले नहीं खाने चाहिए। इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके अलावा, बाजार के ढोकले को बनाते समय कई केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे सेहत के लिए नुकसानदायक बनाते हैं। अगर आप ढोकले खाना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना ही फायदेमंद है।
डीप फ्राइड चीजें न खाएं
आपको चाय के साथ मठरी जैसी ऑयली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए ,इससे गले में चिकनाहट रह जाती है। ऐसे में गले में खराश और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको चाय के साथ चाट-पकोड़े जैसी डीप फ्राइड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
View this post on Instagram
चिप्स और नमकीन न खाएं
आपको चाय के साथ चिप्स और नमकीन जैसे स्नैक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इससे आपको कब्ज, एसिडिटी और पेट में दर्द जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- चाय-कॉफी नहीं बल्कि इन हेल्दी चीजों के साथ करें दिन की शुरुआत, होंगे ढेरों फायदे
व्यक्ति को चाय के साथ ऊपर बताई चीजों का सेवन करें से बचना चाहिए। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचाया जा सकता है। अगर आप सेहत और पाचन-तंत्र का खास ख्याल रखना चाहते हैं, तो चाय के साथ डेली रूटीन में खाई जाने वाली चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए।