नाश्ते में चाय के साथ टोस्ट खाने के हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Toast With Tea Side Effects: चाय के साथ रस्क या टोस्ट खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं, जानें इसके नियमित सेवन से होने वाले 5 नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में चाय के साथ टोस्ट खाने के हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


चाय के साथ ब्रेड और टोस्ट खाना हम सभी को बहुत पसंद है। हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ रस्क या टोस्ट खाकर करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिन में जितनी बार चाय पीते हैं, उतनी बार टोस्ट खाते हैं चाहे फिर वो नाश्ते की बात हो या शाम को स्नैक्स की। लेकिन क्या आपन कभी यह सोचा है कि चाय के साथ ये टोस्ट खाने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं? या इनका सेवन कितना सेफ है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। चाय के साथ टोस्ट का सेवन कितना फायदेमंद है, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। डायटीशियन गरिमा के अनुसार चाय के साथ टोस्ट खाना से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं, यह यह कई रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। इस लेख में हम आपको चाय के साथ रस्क खाने के 5 नुकसान बता रहे हैं।

चाय के साथ टोस्ट खाने के नुकसान

चीनी से होते हैं भरपूर

टोस्ट या रस्क में मीठा स्वाद जोड़ने के लिए उनमें रिफाइन शुगर का काफी प्रयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदायक है। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में योगदान देते हैं, यह डायबिटीज जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को भी बढ़ाते हैं।

Toast With Tea Side Effects

इसे भी पढें: क्या घुटनों में दर्द होने पर दही खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

ज्यादातर रस्क में होता है मैदा

बहुत कम ही रस्क में सूजी का प्रयोग किया जाता है, ज्यादातर रस्क में या तो मैदा होता है या फिर कुछ मात्रा में सूजी के साथ मैदा मिलाया जाता है। इसे पचाना आसान नहीं होता है। यह वजन बढ़ाने में योगदान देता है। सात ही  आपके पाचन को भी खराब करता है।

बढता है हृदय रोगों का जोखिम

दिल की सेहत के लिए चाय के साथ टोस्ट खाना बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं है। क्योंकि इससे उन सभी रोगों का जोखिम बढ़ता है चो हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। जैसे हाई बीपी, अधिक वजन, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल आदि।

आंतों को पहुंचता है नुकसान

अगर आप नियमित चाय के साथ टोस्ट का सेवन करते हैं, तो इससे आंत में छाले की समस्या हो सकती है। यह पेट में गैस, खराब पाचन, अपच, कब्ज और कई अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकता है।

इसे भी पढें: एड़ी में दर्द से रहते हैं परेशान? करें ये 3 एक्सरसाइज, मिलेगा आराम

अगर आप इन स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से बचना चाहते हैं, तो आपको चाय के साथ टोस्ट खाने से बचना चाहिए। लंबे समय में इससे आपको सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

All Image Source: Freepik

Read Next

क्या घुटनों में दर्द होने पर दही खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version