Expert

सफेद नमक में मौजूद सोडियम आपके वजन को कैसे प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें

Salt and weight gain: क्या नमक खाने से आपका मोटापा बढ़ सकता है या अचानक वेट गेन हो सकता है। आइए, जानते हैं इसका कारण और जानेंगे इस स्थिति में क्या करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
सफेद नमक में मौजूद सोडियम आपके वजन को कैसे प्रभावित करता है? एक्सपर्ट से जानें


Salt and weight gain: नमक के बिना कई चीजों का स्वाद अधूरा लगता है। कुछ लोगों को तो हल्के नमक से खाने में स्वाद ही नहीं आता और वे ऊपर से नमक मिलाकर खाते हैं। लेकिन, अगर हम कहें कि सफेद नमक से आपका वजन बढ़ सकता है तो? दरअसल, बहुत से लोगों को लगता है कि सफेद नमक का सेवन शरीर में सूजन और वेट गेन से जुड़ा हुआ है। लेकिन, क्या ये बात सही है? सफेद नमक का सेवन तेजी से वजन बढ़ सकता है और इसके पीछे तर्क क्या है, जानते हैं प्रिया पालीवाल (Priya Paliwal, Chief Dietician, Shri Balaji Action Medical Institute, Delhi) से।

क्या सफेद नमक वजन बढ़ा सकता है-Kya namak vajan badhata hai?

प्रिया पालीवाल बताती हैं कि ''सफेद नमक में मौजूद सोडियम हमारी सेहत और वजन को प्रभावी ढंग से प्रभावित करता है। सोडियम शरीर में पानी को रोकने का काम करता है, जिससे शरीर में सूजन और वजन बढ़ने का एहसास हो सकता है।'' अधिक सोडियम का सेवन करने से शरीर में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे वजन अस्थाई रूप से बढ़ जाता है और पेट फूला हुआ लग सकता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने के कई नुकसान हैं। जैसे कि

ज्यादा नमक खाने से हाई बीपी की दिक्कत

सफेद नमक का ज्यादा सेवन आपका बीपी बढ़ा सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, जब आपका बीपी बढ़ा रहता है तो आपके ब्लड वेसेल्स में सूजन रहती है जिससे शरीर में सूजन होती है। इसकी वजह से भी आपका वजन बढ़ हुआ लग सकता है जिससे आपको वेट गेन महसूस हो सकता है। इसलिए आपको नमक के सेवन को कंट्रोल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा तीखा खाने से बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट से

क्रेविंग बढ़ने का कारण

सफेद नमक का ज्यादा सेवन आपकी भूख बढ़ा सकती है, इससे आपकी क्रेविंग और बढ़ सकती है। इसकी वजह से आप जरूरत ज्यादा खाना खा सकते हैं और कई बार ओवरईटिंग कर सकते हैं जो कि वजन बढ़ाने की वजह बन सकती है। इसके अलावा ज्यादा नमक खाने वाले लोगों में खाने के बाद तृप्ति की भावना नहीं आती, जिससे वजह से वे लगातार खाते रहते हैं और उनका मोटापा बढ़ सकता है।

weight_gain

ज्यादा नमक वाले ड्रिंक डिहाइड्रेट कर सकते हैं

आपको हैरानी हो सकती है लेकिन, आप ज्यादा नमक वाले ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आपकी प्सास बढ़ सकती है और जल्दी जल्दी खुद को डिहाइड्रेटेड महसूस कर सकते हैं। दरअसल, जितना ज्यादा आप नमक वाली चीजों का सेवन करेंगे उतनी तेजी से आपकी किडनी इसे पेशाब के रूप में निकाल देगी। इस प्रकार से पानी पीने और पेशाब करने का चक्र चलता रहेगा और शरीर डिहाइड्रेटेड रहेगा। इसके अलावा आपको क्रेविंग होगी और आप ज्यादा सॉल्टी और शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करेंगे जिससे आपका वेट बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: खट्टा खाने की क्रेविंग क्यों होती है? जानें डॉक्टर से

क्या करें?

इसलिए, दिनभर में नमक का सेवन नियंत्रित मात्रा में होना चाहिए ताकि शरीर का वजन संतुलित रहे और स्वास्थ्य ठीक रहे। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सोडियम युक्त चीजें कम खाएं और हमेशा ताजे फल, सब्जियां और कम प्रोसेस्ड फूड को प्राथमिकता दें। साथ ही, नमक की जगह समुद्री नमक या हिमालयन नमक का सीमित उपयोग भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

लेकिन याद रखें, नमक का पूरी तरह से परहेज करना सही नहीं है क्योंकि यह शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स भी प्रदान करता है। संतुलित मात्रा में नमक लेना ही स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा है। हालांकि, नमक का सेवन कम करें क्योंकि इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए प्रकार से नुकसानदेह ही है।

FAQ

  • ज्यादा नमक खाने से कौन सी बीमारी होती है?

    ज्यादा नमक खाने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको हाई बीपी की दिक्कत हो सकती है या फिर बेवजह शरीर में रहने वाली सूजन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप लगातार ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो आपको दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
  • 1 दिन में आदमी को कितना नमक खाना चाहिए?

    1 दिन में किसी भी व्यक्ति को एक छोटा चम्मच नमक का सेवन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो ये 5 ग्रास से कम होना चाहिए। इससे ज्यादा आप नमक लेते हैं तो आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के लिए तैयार होना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमक सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकता है।
  • नमक किस अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है?

    नमक सबसे ज्यादा आपकी किडनी को प्रभावित करता है और उन पर ज्यादा तेजी से काम करने का प्रेशर बढ़ाता है। इससे किडनी को नुकसान हो सकता है और लंबे समय में ये किडनी के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, आपको अपनी डाइट को कंट्रोल करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

क्या वाकई एप्पल साइडर विनेगर से ब्लोटिंग कम होती है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

TAGS